विदेश

Explainer : जानिए क्या है ठंडा लावा, जिसने इंडोनेशिया में ले ली 67 लोगों की जान

Indonesia floods : Know What is Cold lava : इंडोनेशिया (Indonesia) में आई ठंडे लावे (Cold lava) की बाढ़ (Indonesia floods) के तबाही मचाने से 67 लोगों की जान चली गई। कई लोगों के दिल और दिमाग में एक सवाल घूम रहा है कि आखिर ठंडा लावा क्या होता है? आइए जानते हैं।

2 min read
May 16, 2024
Indonesia floods : Cold lava

Indonesia floods : Know What is Cold lava : इंडोनेशिया ( Indonesia) में आई ठंडे लावे की बाढ़ ( Indonesia floods) ने तबाही मचा दी और इस लावा ने 67 लोगों की जान ले ली। ऐसे में आम लोगों के मन में य​ह सवाल है कि ठंडा लावा (Cold lava) क्या है, जो इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप ( Sumatra island) से बह कर इतने लोगों की जान ले चुका है?

कई चीजों का मिश्रण है ठंडा लावा (Cold lava)

विशेषज्ञों के अनुसार ठंडा लावा, पानी, ज्वालामुखीय राख, टेफ़्रा, चट्टान के टुकड़े और बर्फ के टुकड़ों का मिश्रण है, जो गीले कंक्रीट की तरह बह सकता है। यह अपने रास्ते में आने वाली इमारतों या वाहनों को कुचलने की क्षमता रखता है। इसे इंडोनेशिया में लहार के नाम से भी जाना जाता है।

ठंडा लावा भूस्खलन की तरह

जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान फूटने वाली पिघले हुए लावा की उग्र नदियों के विपरीत, ठंडा लावा ज्वालामुखीय सामग्री, मलबे और पानी का मिश्रण है, जो तेजी से होने वाले भूस्खलन की तरह व्यवहार करता है।

ठंडा लावा बना जानलेवा

यही कारण है कि इंडोनेशिया के सुमात्रा में लगातार बारिश के कारण 'ठंडा लावा' और कीचड़ की धार बही, जिससे इतने लोगों की मौत हो गई और क्षेत्र में घर और पुल नष्ट हो गए।

ठंडा लावा, मौत और विनाश

अब इंडोनेशिया का सुमात्रा द्वीप भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और एक सक्रिय ज्वालामुखी से ठंडे लावा के प्रवाह के बाद मौत और विनाश से जूझ रहा है।

ठंडा लावा, मौत और विनाश

अब इंडोनेशिया का सुमात्रा द्वीप भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और एक सक्रिय ज्वालामुखी से ठंडे लावा के प्रवाह के बाद मौत और विनाश से जूझ रहा है।

200 घर और 16 पुल लील गया ठंडा लावा

यह ठंडा लावा इतना खतरनाक है कि पश्चिमी सुमात्रा में सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मरापी के तलहटी के पास के गांवों में सड़कों पर मोटी मिट्टी और राख आंशिक रूप से ढक गई है। यही नहीं, लावा से 200 घर और 16 पुल प्रभावित हुए हैं।

Updated on:
17 May 2024 10:58 am
Published on:
16 May 2024 06:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर