विदेश

इक्वाडोर में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत

Ecuador Shooting: इक्वाडोर में हुई गोलीबारी में 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Firing in Ecuador
Firing in Ecuador

इक्वाडोर (Ecuador) में रविवार को गोलीबारी का मामला सामने आया है। यह मामला देश के तटीय प्रांत एल ओरो (El Oro) के एल गुआबो (El Guabo) शहर का है। जानकारी के अनुसार लोकल समयानुसार सुबह करीब 5 बजे यह घटना घटित हुई, जब कुछ हथियारबंद हमलावरों ने किराये के एक मकान में सो रहे कई लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से हड़कंप मच गया।

10 लोगों की हुई मौत

इक्वाडोर के एल ओरो प्रांत के एल गुआबो शहर में किराए के मकान में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में इक्वाडोर के साथ ही कोलंबियाई लोग भी हैं।


कुछ लोग हुए घायल

गोलीबारी की इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को तो प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, तो कुछ लोग अभी भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।


जांच हुई शुरू

इस मामले की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हमला देश में संगठित आपराधिक गुटों के बीच चल रही हिंसा से जुड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- गुआम में 5.0 तीव्रता के भूकंप का झटका, कांप उठे लोग

Updated on:
02 Dec 2024 12:46 pm
Published on:
02 Dec 2024 12:44 pm