दुनियाभर में भूकंप (Earthquake) के मामले बढ़ रहे हैं और इनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। हर दिन दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। आज, सोमवार, 2 दिसंबर को आए भूकंपों में गुआम (Guam) में आया भूकंप भी शामिल है जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। गुआम के यिगो (Yigo) गांव से 219 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी गुआम में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।