विदेश

Canada Shooting: कनाडा में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत

Shooting In Canada: कनाडा के ओंटारियो में गोलीबारी की घटना देखने को मिली। इसमें 5 लोगों की गोली लगने से मौत होने की खबर सामने आई है।

2 min read
vaughan_shooting.jpg
Canada Shooting

कनाडा (Canada) में शूटआउट का एक और मामला सामने आया है। कनाडा के ओंटारियो (Ontario) प्रोविंस के वॉन (Vaughan) शहर में यह घटना देखने को मिली।। वॉन में रविवार, 18 दिसंबर को लोकल टाइम शाम करीब 7:20 बजे (भारतीय समायनुसार सोमवार, 19 द्सिंबर सुबह करीब 5:50 बजे) दहशत फैलाने वाली यह घटना देखने को मिली, जब शहर के एक कॉन्डो बिल्डिंग में एक शख्स ने अपनी गन निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी।


5 लोगों की हुई मौत

रिपोर्ट के अनुसार वॉन शहर में स्थित कॉन्डो बिल्डिंग में हुई इस शूटिंग में गोली लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी लोकल पुलिस के चीफ जिम मैकस्वीन (Jim MacSween) ने दी। मैकस्वीन ने बताया कि इन 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

एक व्यक्ति हुआ घायल

मैकस्वीन ने इस हमले कीके बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया है। उसे नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है।

शूटर की हुई मौत

वॉन शहर में स्थित कॉन्डो बिल्डिंग में शूटिंग की इस घटना को अंजाम देने वाले शूटर की भी मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार शूटर के खिलाफ लॉ एन्फोर्समेंट की जवाबी शूटिंग में शूटर की मौत हुई।


शूटिंग के कारण का नहीं चला पता

रिपोर्ट के अनुसार शूटिंग के कारण का अब तक पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस की जांच शुरू हो चुकी है।

मृतकों के परिवारों को पुलिस कर रही है सूचित

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस पूरी घटना के बारे में मृतकों के परिवारों को सूचित करना शुरू कर दिया है। हालांकि मृतकों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी को शेयर न करते हुए इसे गोपनीय रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Elon Musk ने कहा - पत्रकारों के सस्पेंड हुए Twitter अकाउंट्स होंगे रिस्टोर

Published on:
19 Dec 2022 12:13 pm
Also Read
View All
फुटबॉल का महाकुंभ या पर्यावरण पर बोझ? FIFA World Cup 2026 से रिकॉर्ड कार्बन उत्सर्जन का खतरा, सबसे प्रदूषणकारी टूर्नामेंट साबित होने का दावा

Donald Trump: हॉर्मुज पर ट्रंप की नई चेतावनी: ‘ईरान से 60 दिन में समझौता नहीं हुआ तो जहाजों पर लग सकता है अमेरिकी टोल’

Asif Ali Zardari: ‘मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के विवादित बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब

लेबनान में सीजफायर के लिए तैयार इजरायल! पीएम नेतन्याहू ने हमले रोकने का दिया आदेश, लेकिन रखी यह बड़ी शर्त

होर्मुज स्ट्रेट पर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, तेहरान ने कहा बंद तो वॉशिंगटन ने किया खंडन