Vietnam Floods: वियतनाम में बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से 13 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
दुनियाभर के कई देशों में अभी भी मूसलाधार बारिश और इसकी वजह से आई बाढ़ की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इन देशों में भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं। इन देशों में विएतनाम (Vietnam) भी शामिल है। वियतनाम में पिछले कुछ महीनों से रुक-रूककर मूसलाधार बारिश का सिलसिला बना हुआ है, जिससे अब तक काफी नुकसान हो चुका है। अब एक बार वियतनाम के मध्य प्रांतों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा दिया है।
वियतनाम के मध्य प्रांतों में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वियतनाम आपदा एवं बांध प्रबंधन प्राधिकरण ने इस बारे में आज शुक्रवार, 31 अक्टूबर को जानकारी दी।
वियतनाम आपदा एवं बांध प्रबंधन प्राधिकरण की जानकारी के अनुसार बाढ़ की वजह से प्रभावित मध्य प्रांतों में 34 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वियतनाम में बाढ़ प्रभावित प्रांतों में अभी भी 11 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है, लेकिन खराब मौसम और जगह-जगह पानी भरा होने से सर्च ऑपरेशन में भी मुश्किल हो रही है।
रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम में बाढ़ की वजह से प्रभावित प्रांतों में 1,16,000 से ज़्यादा घर जलमग्न हैं, 56 अन्य घर ढह गए या बह गए और करीब 150 घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से करीब 4,900 हेक्टेयर चावल और अन्य फसलें जलमग्न होकर खराब हो गईं, करीब 790 हेक्टेयर फलों के पेड़ों को नुकसान पहुंचा और 17,700 से ज़्यादा पशुधन और मुर्गियाँ मर गईं। इतना ही नहीं, बाढ़ की वजह से बिजली कटौती से 4 प्रांतों और शहरों में 4,38,000 से ज़्यादा घर प्रभावित हुए हैं।