विदेश

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में क्या हुआ था? नेतन्याहू की बड़ी चेतावनी- साजिश के पीछे जो भी होगा, चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

Flydubai co-pilot attack: फ्लाईदुबई की FZ 1073 फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुई घटना को लेकर नेतन्याहू ने बड़ी चेतावनी दी है। जानिए को-पायलट पर हमले, जांच और तेल अवीव सेवा रोकने से जुड़ी पूरी जानकारी।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
aviation incident
फ्लाईदुबई की FZ 1073 में हुई घटना पर नेतन्याहू ने की बड़ी चेतावनी, Photo source@ANI

Flydubai Incident: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि इजराइल इस बात की जांच कर रहा है कि क्या कॉकपिट में तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ़्लाइट के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ओमान के को-पायलट को किसी ने भेजा था। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक वीडियो संदेश में, नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि कथित तौर पर विमान को क्रैश करने की कोशिश के पीछे जो भी व्यक्ति या संगठन है, उसे "बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"

नेतन्याहू बोले- बड़ी तबाही टली

नेतन्याहू ने दोहराया कि हमलावर इस्लामी कट्टरपंथ से प्रभावित था। उनके मुताबिक कैप्टन मच्छार और अन्य यात्रियों की बहादुरी से उसका प्लान नाकाम हुआ। उन्होंने कहा कि, जैसे-जैसे समय बीत रहा है, तस्वीर साफ होती जा रही है। यानीव और उनके बहादुर साथियों ने 9/11 जैसी बड़ी तबाही को रोका। उसका इरादा सभी यात्रियों के साथ विमान को क्रैश करने का था।

को-पायलट की पहचान अब भी गोपनीय

को-पायलट की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि ओमान के एक अधिकारी ने CBS न्यूज को पुष्टि की कि हमलावर का जन्म ओमान में हुआ था और उसके पास ओमान की नागरिकता है, भले ही मस्कट ने सार्वजनिक रूप से इसे औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

ईयरफोन की तारों और प्लास्टिक कफ से काबू

'फॉक्स एंड फ्रेंड्स' से बातचीत में नेतन्याहू ने कॉकपिट के डरावने पलों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि क्रू सदस्यों को हमलावर को काबू में करने के लिए ईयरफोन की तारों और प्लास्टिक कफ का इस्तेमाल करना पड़ा। नेतन्याहू ने कहा कि, वह फर्श पर पड़ा था और क्रू से कह रहा था, 'मुझे मार डालो, मुझे मार डालो'। तो, यह साफ है कि वह आत्महत्या करना चाहता था और विमान को गिराने वाला था।" इससे पहले CBS न्यूज़ से उन्होंने इसे "आत्महत्या की कोशिश" जैसा बताया था। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने फॉक्स न्यूज के "द स्टोरी" में बताया कि नेतन्याहू ने कॉकपिट में फ्लाइट अटेंडेंट के साथ गए यात्री से विस्तृत बयान लिया।

तेल अवीव की उड़ानें अस्थायी रूप से बंद

अधिकारियों के निर्देश पर फ्लाईदुबई ने अगली सूचना तक तेल अवीव के लिए अपना परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। अल गैथ ने कहा कि टीमें प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। प्रवक्ता ने जांच में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया और कहा कि, ज्यादा जानकारी मिलने पर निलंबन की समीक्षा की जाएगी।

Updated on:
03 Oct 2026 12:21 am
Published on:
03 Oct 2026 12:21 am