Earthquakes In Southwest Indian Ridge: दुनियाभर में तेज़ी से भूकंपों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आज साउथवेस्ट इंडियन रिज में ऐसा ही देखने को मिला। पर साउथवेस्ट इंडियन रिज में आज भूकंप का सिर्फ 1 या 2 नहीं, बल्कि 4 मामले आए। और वो भी सिर्फ एक घंटे के भीतर।
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में तेज़ी से इजाफा देखने को मिला है। आए दिन ही दुनियाभर में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जा रहे हैं। एक दिन में एक से कई ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। पर कई बार तो एक ही जगह पर एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं और ऐसा ही कुछ आज भी हुआ। आज साउथवेस्ट इंडियन रिज (Southwest Indian Ridge) में एक से ज़्यादा भूकंप देखने को मिले। साउथवेस्ट इंडियन रिज में एक घंटे के भीतर 4 भूकंप आए। रिक्टर स्केल पर पहले भूकंप की तीव्रता 5.6, दूसरे भूकंप की तीव्रता 5.4, तीसरे भूकंप की तीव्रता 4.9 और चौथे भूकंप की तीव्रता 5.9 रही।
कब और कितनी गहराई पर आए भूकंप
रिपोर्ट के अनुसार साउथवेस्ट इंडियन रिज में चारों भूकंप दिन में एक घंटे के भीतर ही आए। पहला भूकंप 12 बजकर 33 मिनट पर आया, दूसरा भूकंप 12 बजकर 43 मिनट पर आया, तीसरा भूकंप 12 बजकर 55 मिनट पर आया और चौथा भूकंप 1 बजकर 28 मिनट पर आया। बात अगर गहराई की करें, तो चारों भूकंपों की गहराई 10 किलीमीटर रही।
क्या है साउथवेस्ट इंडियन रिज?
साउथवेस्ट इंडियन रिज साउथ-वेस्ट इंडियन ओशन और साउथ-ईस्ट अटलांटिक ओशन से लगता हुआ एक रिज है। इसकी स्थलाकृति चिकनी है और यह मध्यवर्ती दरों पर फैलता है।
सुनामी का खतरा नहीं
साउथवेस्ट इंडियन रिज की पानी से करीबी ज़रूर है और भले ही साउथवेस्ट इंडियन रिज में भूकंप आए हो, इसकी वजह से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- सिंगापुर में 20 साल बाद एक महिला को दी गई फांसी, ड्रग्स तस्करी के लिए मिली सज़ा