विदेश

रूस के अटैक से लेकर जीपीएस जैमिंग जैसे दावे, आखिर कैसे क्रैश हुआ अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन?

Azerbaijan Airlines Plane Crash: कजाकिस्तान में बुधवार को अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें 38 लोग मारे गए। इस हादसे के बारे में अब अलग-अलग तरह की थ्योरीज़ सामने आ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2024, 3:28 PM IST
Azerbaijan Airlines plane crash theories
Azerbaijan Airlines plane crash theories

प्लेन क्रैश (Plane Crash) का एक बड़ा मामला बुधवार को सामने आया, जब अजरबैजान एयरलाइंस (Azerbaijan Airlines) का प्लेन कजाकिस्तान (Kazakhstan) में क्रैश हो गया। दरअसल यह प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस में चेचन्या क्षेत्र की राजधानी ग्रोज़्नी जा रहा था। हालांकि एक पक्षी के टकराने की वजह से प्लेन को डायवर्ट करना पड़ा। प्लेन को तुरंत ही कजाकिस्तान की ओर डायवर्ट किया, जहाँ उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसी दौरान अक्ताऊ शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर प्लेन क्रैश हो गया। इस वजह से विमान के दो टुकड़े भी हो गए। प्लेन क्रैश के इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 29 लोग ज़िंदा बच गए। हालांकि इन लोगों को भी चोटें आई। इस भीषण हादसे के बाद इसकी वजह से जुड़ी कई थ्योरीज़ सामने आ रही हैं।

क्या रूस ने किया अटैक?

कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश होने के बाद मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि यह हादसा कैसे हुआ? इसे लेकर कई थ्योरीज़ सामने आ रही हैं। कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हुआ। विमान कैस्पियन सागर के तट के पास क्रैश हुआ था और एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी रूस में ड्रोन अटैक के तुरंत बाद ही प्लेन क्रैश हुआ।

ड्रोन अटैक की वजह से पहले भी इस इलाके में एयरपोर्ट्स को बंद किया जाता रहा है। विमान के रूट पर रूस के एयरपोर्ट को भी बुधवार सुबह बंद कर दिया गया था। रूसी मीडिया में ये अटकलें लग रही हैं कि रूस के एयर डिफेंस ने यूक्रेन का ड्रोन समझकर गलती से प्लेन को निशाना बनाकर स्ट्राइक किया था।

फाइटरबॉम्बर नाम के टेलीग्राम चैनल ने एक वीडियो क्लिप जारी की है, जिसमें प्लेन में बड़े-बड़े छेद देखे जा सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस तरह के छेद गोलाबारी या विस्फोट से ही होते हैं।

जीपीएस जैमिंग की भी संभावना

फ्लाइटरडार24 की एक पोस्ट में कहा गया कि विमान का जीपीएस जैम हो गया था। रूस पर पहले भी जीपीएस ट्रांसमिशन जैमिंग करने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में इस के लिए जीपीएस जैमिंग की थ्योरी की सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- चीन की सेना ने दिया 10 लाख ड्रोन्स का ऑर्डर

अजरबैजान के राष्ट्रपति ने बीच में ही रोका रूस दौरा

इस घटना के बाद अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने रूस का अपना दौरा बीच में ही रोक दिया। वह सेंट पीटर्सबर्ग से रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक खराब मौसम की वजह से प्लेन ने बाकू और ग्रोज़्नी के बीच अपना रूट बदल दिया था, जो एक बहुत बड़ी त्रासदी है। यह हादसा अजरबैजान के लोगों के लिए पीड़ादायक है।

मामले की जांच शुरू

अजरबैजान के प्रॉसिक्यूटर जनरल ऑफिसर ने प्लेन क्रैश के कुछ ही घंटों के भीतर कहा कि उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ।

Updated on:
26 Dec 2024, 3:28 PM IST
Published on: