विदेश

US Gun Violence: जॉर्जिया में 4 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बंदूकधारी हमलावर पुलिस की जवाबी फायरिंग में ढेर

Police Takes Action Against Georgia Mass Shooting Suspect: अमरीका के जॉर्जिया में मास शूटिंग को अंजाम देने वाले हमलावर आंद्रे लॉन्गमोर के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। क्या किया पुलिस ने बंदूकधारी हमलावर के साथ? आइए जानते हैं।
2 min read
Jul 17, 2023
andre_longmore_.jpg
Andre Longmore is dead

अमरीका (United States of America) में गन वॉयलेंस की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। आए दिन अमरीका में मास शूटिंग (बड़े लेवल पर गोलीबारी) की घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक और मामला अमरीकी राज्य जॉर्जिया (Georgia) के हैम्पटन (Hampton) शहर में सामने आया था, जहाँ शनिवार की सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। हैम्पटन के डॉगवुड लेक्स सबडिवीज़न में हुई इस गोलीबारी को अंजाम देने का काम करीब 40 साल के आंद्रे लॉन्गमोर (Andre Longmore) नाम के एक आदमी ने किया, जिसमें 4 लोगों (3 पुरुष और 1 महिला ) की मौत हो गई थी। ऐसे में लोकल पुलिस ने बंदूकधारी हमलावर के खिलाफ एक्शन लिया है।


मार गिराया हमलावर को

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आंद्रे को मार गिराया। दरअसल गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद आंद्रे मौके से फरार हो गया। पुलिस भी उसकी तलाश में उसके पीछे गई। 4-5 घंटे पुलिस को छकाने के बाद पुलिस ने आंद्रे को दबोच लिया। पर पुलिस के सामने होने के बावजूद आंद्रे नहीं माना और उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और उसमें आंद्रे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आंद्रे के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगने से उसकी मौत हुई। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी लोकल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के बाद दी।


जवाबी कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी घायल

आंद्रे को मारने के बाद लोकल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आंद्रे ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी और दोनों घायल हो गए। घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 6.6 की तीव्रता

Published on:
17 Jul 2023 05:26 pm