3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जेंटीना में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 6.6 की तीव्रता

Earthquake In Argentina: दुनिया में पिछले एक साल में भूकंपों के मामले बढ़ना जगजाहिर है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के मामले सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में अर्जेंटीना में भूकंप का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Jul 2023, 4:04 PM IST

earthquake_scale.jpg

Earthquake In Alaska Peninsula

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिला है और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। हर दिन किसी न किसी जगह पर भूकंप के मामले देखे जाते हैं। अब भूकंप का एक और मामला सामने आया है और इस बार भूकंप अर्जेंटीना (Argentina) में आया। भूकंप का यह झटका काफी तेज़ रहा और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 रही। भूकंप का समय भारतीय समयानुसार आज सोमवार, सुबह 8 बजकर 35 मिनट रहा। भूकंप अर्जेंटीना की लोंकोपे (Loncopué) म्यूनिसिपीलिटी से 25 किलोमीटर ईस्ट-साउथईस्ट में आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही गहराई?

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार अर्जेंटीना में आए इस भूकंप की गहराई 171.4 किलोमीटर रही। भूकंप का झटका अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों के साथ ही पड़ोसी देश चिली (Chile) के भी कुछ हिस्सों में महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने किया रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर हमला, दो लोगों की मौत

नहीं हुआ नुकसान


लोकल ऑथॉरिटीज़ के अनुसार इस भूकंप से नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप का झटका महसूस ज़रूर किया गया, पर जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ का बड़ा प्लान, नेशनल असेंबली को समय से पहले कर सकते हैं भंग