विदेश

साइप्रस के बाद अब घाना ने दिया पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान, जानिए क्यों खास है ये दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी को घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। पीएम मोदी को अब तक 20 से अधिक देशों से सर्वोच्च सम्मान मिला है। पीएम मोदी ने घाना में कहा कि भारत और घाना मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे।

2 min read
Jul 03, 2025
PM Modi Ghana (Photo: IANS)

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। घाना (Ghana) ने 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया है। साइप्रस के बाद पीएम मोदी घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। पीएम मोदी ने इस दौरे पर 4 अलग-अलग समझौते किए हैं।

यह मेरे लिए गर्व की बात

घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा द्वारा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मोदी ने कहा कि भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं। दोनों देश इसके खिलाफ मिलकर काम करेंगे। घाना में पीएम मोदी ने कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है। बातचीत और कूटनीति के जरिए समस्याओं का हल होना चाहिए। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर एकमत हैं। दोनों देशों ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्ष पर चिंता जताई है।

व्यापार बढ़ाने पर है भारत का फोकस

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और घाना के बीच व्यापार 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। अगले 5 साल में इसे दोगुना करने का टारगेट है। उन्होंने घाना घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा को भारत आने का न्योता दिया। मोदी ने कहा कि भारत, घाना को फिनटेक में सहयोग देगा। UPI के जरिए डिजिटल लेन-देन का अनुभव साझा करेगा।

भारत, घाना के युवाओं के लिए ITEC और ICCR स्कॉलरशिप को दोगुना करेगा। फीड घाना प्रोग्राम में भी सहायता करेगा। भारत, घाना आर्मी को ट्रेनिंग देगा। समुद्री सुरक्षा, डिफेंस सप्लाई और साइबर सिक्योरिटी में मिलकर काम करेगा। भारत, घाना को सस्ती हेल्थ सर्विस मुहैया कराएगा। भारत, घाना के युवाओं की वोकेशनल एजुकेशन के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाएगा।

20 से अधिक देशों से पीएम मोदी को मिला है सर्वोच्च सम्मान

इससे पहले पीएम मोदी को साइप्रस की सरकार ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा था। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस (President of Cyprus Nikos Christodoulides) ने पीएम मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय से सम्मानित किया। ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय साइप्रस की ओर से प्रदान किया जाने वाला नाइटहुड सम्मान है। यह सम्मान साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया था।

पीएम मोदी को अब तक 20 से अधिक देशों सम्मान से नवाजा है। मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया था। श्रीलंकाई सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया था। कुवैत ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से सम्मानित किया।

गुयाना और बारबाडोस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया। डोमिनिका सरकार भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मानित कर चुकी है। अफगानिस्तान की तत्कालीन सरकार ने स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान से सम्मानित किया था। PM मोदी फिलिस्तीनी सरकार द्वारा ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन से नवाजे जा चुके हैं। मोदी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड दिया गया था।

Updated on:
03 Jul 2025 08:54 am
Published on:
03 Jul 2025 08:47 am
Also Read
View All

अगली खबर