
रूसी कब्जे वाले लुहान्स्क में बस पर यूक्रेनी ड्रोन हमला, photo credit: AI
Ukraine Drone Attack: पूर्वी यूक्रेन के लुहान्स्क इलाके के उस हिस्से में, जो रूस के नियंत्रण में है, एक यात्री बस पर हुए यूक्रेनी हमले में 9 नागरिकों की मौत हो गई। यह जानकारी इलाके के रूसी-नियुक्त गवर्नर लियोनिद पासेचनिक ने दी। पासेचनिक ने बताया कि हमले के समय बस लिसिचन्स्क से कादीवका जा रही थी, लेकिन उन्होंने हमले के हालात के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। रूस के कब्जे वाले लुहान्स्क क्षेत्र में एक यात्री बस पर हुए हमले में 9 नागरिकों की मौत के मामले में रूसी अधिकारियों ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।
रूस समर्थित लुहान्स्क के गवर्नर लियोनिद पासेचनिक ने बताया कि लुगांस्क पीपल्स रिपब्लिक में एक यात्री बस पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला हुआ। उन्होंने बताया कि यह यात्री बस हमले के समय लिसिचन्स्क से कादीवका की तरफ जा रही थी।
पिछले 24 घंटों में यूक्रेनी सैनिकों ने रूस में 16 ठिकानों पर "लंबी दूरी की मारक क्षमता" से हमले किए। इनमें तेल से जुड़ी सुविधाएं, एयरफील्ड, एक मिसाइल यूनिट, यूक्रेन पर हमले के लिए इस्तेमाल होने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर, एक मिलिट्री फैक्ट्री और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन के यूक्रेन के लंबी दूरी के हमलों ने रूस और कब्जे वाले इलाकों में अंदर तक 16 ठिकानों को निशाना बनाया। तेल रिफाइनरियों पर भी हमले हुए। उन्हें वही मिला जिसके वे हकदार थे।
Updated on:
26 Aug 2026 09:37 pm
Published on:
26 Aug 2026 09:35 pm
