विदेश

Gold Reserve: किन 10 देशों के पास है सबसे ज़्यादा गोल्ड रिज़र्व? देखें लिस्ट

• •
Updated: 19 Feb 2025, 2:57 PM IST
Countries with highest Gold Reserve
Countries with highest Gold Reserve

गोल्ड रिज़र्व (Gold Reserve) यानी कि सोने का भंडार किसी भी देश के लिए काफी अहम होता है। गोल्ड रिज़र्व हर देश के सेंट्रल बैंक के पास जमा सोने का भंडार होता है, जिसका उद्देश्य जमाकर्ताओं, नोट धारकों या व्यापारिक साथियों, को गोल्ड स्टैंडर्ड के समय के दौरान पेमेंट करने के वादे को भुनाया जाना था। गोल्ड रिज़र्व को एक मूल्य भंडार के रूप में, या राष्ट्रीय मुद्रा के मूल्य का समर्थन करने के लिए भी जमा करके रखा जाता था। हालांकि हर देश के पास सोने के भंडार की एक जैसी मात्रा नहीं होती। कुछ देशों के पास काफी ज़्यादा गोल्ड रिज़र्व होता है, तो कुछ देशों के पास कम।

किन देशों के पास है सबसे ज़्यादा गोल्ड रिज़र्व?

मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि दुनिया में किन देशों के पास सबसे ज़्यादा गोल्ड रिज़र्व है? आइए नज़र डालते हैं सोने के भंडार वाले टॉप 10 देशों पर।

1. अमेरिका

अमेरिका (United States Of America) के पास सबसे ज़्यादा गोल्ड रिज़र्व है। 7 फरवरी, 2025 के आंकड़े पर गौर किया जाए, तो अमेरिका के पास 8,133.5 मीट्रिक टन सोने का भंडार है। देश के फोरेक्स रिज़र्व्स में इसकी हिस्सेदारी 72.4% है।

2. जर्मनी

सबसे ज़्यादा गोल्ड रिज़र्व के मामले में जर्मनी (Germany) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। 7 फरवरी, 2025 के आंकड़े के अनुसार जर्मनी के पास 3,351.5 मीट्रिक टन सोने का भंडार है। देश के फोरेक्स रिज़र्व्स में इसकी हिस्सेदारी 71.5% है।

3. इटली

इटली (Italy), सबसे ज़्यादा गोल्ड रिज़र्व के मामले में लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। 7 फरवरी, 2025 के आंकड़े के अनुसार इटली के पास 2,451.8 मीट्रिक टन सोने का भंडार है। देश के फोरेक्स रिज़र्व्स में इसकी हिस्सेदारी 68.3% है।

4. फ्रांस

फ़्रांस (France) के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा गोल्ड रिज़र्व है। 7 फरवरी, 2025 के आंकड़े के अनुसार फ्रांस के पास 2,437 मीट्रिक टन सोने का भंडार है। देश के फोरेक्स रिज़र्व्स में इसकी हिस्सेदारी 69.9% है।

5. रूस

दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा गोल्ड रिज़र्व रूस (Russia) के पास है। 7 फरवरी, 2025 के आंकड़े के अनुसार रूस के पास 2,332.7 मीट्रिक टन सोने का भंडार है। देश के फोरेक्स रिज़र्व्स में इसकी हिस्सेदारी 29.5% है।

6. चीन

सबसे बड़े गोल्ड रिज़र्व वाले देशों की लिस्ट में चीन (China) छठे स्थान पर है। 7 फरवरी, 2025 के आंकड़े के अनुसार चीन के पास 2,279.6 मीट्रिक टन सोने का भंडार है। देश के फोरेक्स रिज़र्व्स में इसकी हिस्सेदारी 4.9% है।

7. स्विट्ज़रलैंड

स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) के पास दुनिया का सातवां सबसे बड़ा गोल्ड रिज़र्व है। 7 फरवरी, 2025 के आंकड़े के अनुसार स्विट्ज़रलैंड के पास 1,039.9 मीट्रिक टन सोने का भंडार है। देश के फोरेक्स रिज़र्व्स में इसकी हिस्सेदारी 8% है।

8. भारत

दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड रिज़र्व के मामले में भारत (India) का इस लिस्ट में आठवां स्थान पर है। 7 फरवरी, 2025 के आंकड़े के अनुसार भारत के पास 876.1 मीट्रिक टन सोने का भंडार है। देश के फोरेक्स रिज़र्व्स में इसकी हिस्सेदारी 9.32% है।

9. जापान

जापान (Japan) के पास दुनिया का नवां सबसे बड़ा गोल्ड रिज़र्व है। 7 फरवरी, 2025 के आंकड़े के अनुसार जापान के पास 845.9 मीट्रिक टन सोने का भंडार है। देश के फोरेक्स रिज़र्व्स में इसकी हिस्सेदारी 5.1% है।

10. तुर्की

दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड रिज़र्व वाले देशों की लिस्ट में तुर्की (Turkey) का दसवां स्थान है। 7 फरवरी, 2025 के आंकड़े के अनुसार तुर्की के पास 765 मीट्रिक टन सोने का भंडार है। देश के फोरेक्स रिज़र्व्स में इसकी हिस्सेदारी 41.4% है।

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी साया, 12 हज़ार से ज़्यादा सैनिक और पुलिसकर्मी तैनात