विदेश

इस देश में बच्चे पैदा करने के लिए मिलेगी हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी, घटती जनसंख्या बनी चिंता की वजह

दुनियाभर के कई देशों जनसंख्या घट रही है। इसकी वजह है जन्म दर का कम होना। ऐसे में दुनिया के एक देश की राजधानी में इस समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों को हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी देने की तैयारी है।

2 min read
Japanese woman with child

घट रही जनसंख्या इस समय दुनिया के कई देशों में एक बड़ी समस्या है। जनसंख्या में कमी की वजह है जन्म दर का घटना। आज के इस समय में कई देशों में लोग बच्चे पैदा करने से कतरा रहे हैं। बढ़ती महंगाई हो, या फिर बच्चों को पालने के लिए दूसरी चीज़ों को छोड़ने की मजबूरी हो, इस तरह के कुछ कारणों की वजह से कई लोग बच्चे पैदा न करने को सही ऑप्शन मान रहे हैं। इस वजह से प्रजनन दर में चिंताजनक गिरावट आई है, जिससे जन्म दर भी घटी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जापान की राजधानी टोक्यो में एक बड़ा फैसला लिया गया है।

बच्चे पैदा करने के लिए दी जाएंगी हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी

जापान की राजधानी टोक्यो में घटती जन्म दर को बढ़ाने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। स्थिति में सुधार के लिए टोक्यो की सरकार कर्मचारियों को बच्चे पैदा करने के लिए हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी देगी। टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके ने इस बात का ऐलान किया है कि कर्मचारियों के पास हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी लेने का ऑप्शन होगा जिससे वो बच्चे पैदा कर सके और देश की घटती जन्म दर में सुधार कर सके।

कब से दी जाएगी छुट्टी?

टोक्यो में अगले साल अप्रैल से कर्मचारियों को बच्चे पैदा करने के लिए हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी दी जाएगी। ऐसे में उन्हें हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही काम करना होगा। गवर्नर कोइके ने इस बारे में जानकारी दी।


4 डे वर्क वीक को भी मिलेगा बढ़ावा

दुनिया के कुछ देशों में 4 डे वर्क वीक, यानी कि हफ्ते में सिर्फ चार दिन काम करने के कॉन्सेप्ट को अपनाने पर विचार किया जा रहा है। कुछ देशों में तो इसका ट्रायल भी किया जा चुका है। ऐसे में टोक्यो में कर्मचारियों को 3 दिन की छुट्टी देने से 4 डे वर्क वीक को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, करेंसी नोटों से हटेगी राष्ट्रपिता की तस्वीर

Also Read
View All

अगली खबर