
सीरिया (Syria) को दुनिया में सबसे असुरक्षित देशों में से एक माना जाता है। कई सालों से सीरिया मिडिल ईस्ट में आतंकियों के लिए एक बड़ा अड्डा रहा है। हालांकि अब इस्लामिक स्टेट (Islamic STate) सीरिया में पहले जितना सक्रिय नहीं है, लेकिन जगह-जगह अभी भी कई आतंकी बसे हुए हैं। इतना ही नहीं, सीरिया में सामान्य अपराध भी कम नहीं है। अक्सर ही सीरिया में आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं और इसी तरह का एक और मामला सीरिया में शुक्रवार को सामने आया है। शुक्रवार को सीरिया में उत्तरी हामा (Hama) ग्रामीण इलाके के अरज़ा (Arza) गाँव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए कत्लेआम मचा दिया।
सीरिया में उत्तरी हामा ग्रामीण इलाके के अरज़ा गाँव में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए। सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (Syrian Observatory For Human Rights) ने आज इस बारे में जानकारी दी।
जिस अरज़ा गाँव में शुक्रवार को गोलीबारी हुई, उसमें रहने वाले ज़्यादातर लोग अलावित (Alawite) समुदाय के थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद (Bashar al-Assad) भी अलावित समुदाय के ही हैं। ऐसे में इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि हमलावरों के हमले का मकसद अलावित समुदाय के लोगों की हत्या करना था।
यह भी पढ़ें- अचानक बदला अमेरिका का रुख, रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को भेज रहा है बड़ी मदद