विदेश

इन देशों में नागरिकों के बंदूक रखने पर लगा है बैन, देखें पूरी लिस्ट

दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं जहाँ नागरिकों के बंदूक रखने पर बैन लगा हुआ है। कौन से हैं वो देश? आइए जानते हैं।
2 min read
Dec 15, 2025
Ban on guns
Ban on guns (Representational Photo)

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सिडनी (Sydney) में बॉन्डी बीच (Bondi Beach) पर रविवार को हुए आतंकी हमले में 15 निर्दोष लोग मारे गए और करीब 43 घायल हो गए। इस हमले को नवीद अकरम और उसके पिता साजिद अकरम ने अंजाम दिया, जिन्होंने हनुक्का का जश्न मना रहे यहूदियों को निशाना बनाया। इस दौरान साजिद मारा गया और नवीद घायल हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आतंकियों का पाकिस्तान और इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन से कनेक्शन भी सामने आया है। दुनियाभर में इस आतंकी हमले की निंदा हो रही है और इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया में नागरिकों के बंदूक रखने के नियम में सख्ती लाने की ज़रूरत बताई जा रही है। अमेरिका में गन वॉयलेंस के मामले आए दिन ही सामने आते हैं। दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहाँ नागरिकों के बंदूक रखने का कोई सख्त नियम नहीं है, लेकिन कई ऐसे भी देश हैं जहाँ नागरिक बंदूक नहीं रख सकते।

किन देशों में नागरिकों के बंदूक रखने पर लगा है बैन?

किसी भी देश में बंदूकों पर पूरी तरह से बैन नहीं लगा है क्योंकि सेना और पुलिस के लिए बंदूक रखना ज़रूरी है। हालांकि कई देशों ने नागरिकों के बंदूक रखने पर पूरी तरह या लगभग पूरी तरह बैन लगाया हुआ है। आइए ऐसे देशों की पूरी लिस्ट देखते हैं।

क्रमांकदेश का नाम
1.वेटिकन सिटी
2.नौरू
3.पलाऊ
4.मार्शल आइलैंड्स
5.सेशेल्स
6.ब्रुनेई
7.मालदीव
8.सोलोमन आइलैंड्स
9.कोमोरोस
10.फिज़ी
11.तिमोर-लेस्ते
12.गिनी-बिसाऊ
13.इरिट्रिया
14.कंबोडिया
15.सोमालिया
16.माली
17.नॉर्थ कोरिया
18.म्यांमार
(वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के आंकड़ों के अनुसार)

किसने रोका नवीद को?

नवीद को अहमद अल अहमद नाम के शख्स ने रोका। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना नवीद को पीछे से दबोच लिया और उससे उसकी बंदूक छीन ली। इस दौरान अहमद को कंधे पर गोली भी लगी, लेकिन फिर भी उसने नवीद को और लोगों की जान लेने से रोक लिया। गोली लगने की वजह से अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी सर्जरी हुई है और अब वह रिकवर कर रहा है। लोग अहमद की बहादुरी की तारीफ करते हुए उसे हीरो बता रहे हैं।

Updated on:
15 Dec 2025 04:07 pm
Published on:
15 Dec 2025 04:07 pm