
Blue Wave 2026: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद गूगल पर एक अरबी शब्द ‘Habibi’ अचानक ट्रेंड करने लगा। इसकी वजह डेमोक्रेटिक नेता अब्दुल एल-सैयद का जीत का भाषण रहा। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को मजाकिया अंदाज में ‘हबीबी’ कहकर संबोधित किया था। इसके बाद अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग इस शब्द का मतलब खोजने लगे। 4 नवंबर को ‘Habibi Meaning’ टॉप 10 सर्च में शामिल रहा। इसके साथ ही ‘Blue Wave 2026’ भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
4 नवंबर को अमेरिका में गूगल पर मिडटर्म चुनाव से जुड़े सवालों की सबसे ज्यादा चर्चा रही। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ‘अलास्का सीनेट रेस’ सबसे ज्यादा सर्च किया गया। दूसरे नंबर पर लोगों ने यह सवाल खोजा कि टेक्सास में आखिरी बार डेमोक्रेटिक पार्टी को कब जीत मिली थी। इसके अलावा ‘ब्लू वेव 2026’ और ‘हबीबी मीनिंग’ भी टॉप 10 सर्च में शामिल रहे।
गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के अनुसार, 4 नवंबर को अमेरिका में सबसे ज्यादा खोजे गए सवालों और नामों की सूची में चुनावी मुद्दे सबसे आगे रहे।
टॉप 10 सर्च की सूची इस प्रकार है-
इनमें ‘अलास्का सीनेट रेस’ और टेक्सास से जुड़ा सवाल पिछले 24 घंटों में एक-एक मिलियन से ज्यादा बार सर्च किया गया। वहीं, ब्रैंडन गिल और ‘ब्लू वेव 2026’ को भी 10 लाख से ज्यादा बार खोजा गया।
‘हबीबी मीनिंग’ के ट्रेंड होने की वजह डेमोक्रेटिक नेता अब्दुल एल-सैयद का जीत का भाषण रहा। मिशिगन में जन्मे एल-सैयद के माता-पिता मिस्र से हैं। बुधवार को उन्हें अमेरिकी सीनेट के पहले मुस्लिम सदस्य के रूप में चुना गया। जीत के बाद भाषण देते हुए उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को मजाकिया अंदाज में ‘Habibi’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'जेडी, हबीबी, यह विडंबना है कि संविधान के मुताबिक जनवरी में आपको ही मुझे शपथ दिलानी होगी।' इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाई।
‘हबीबी’ अरबी भाषा का शब्द है। इसका इस्तेमाल किसी प्रिय व्यक्ति या करीबी को संबोधित करने के लिए किया जाता है। हिंदी में इसका अर्थ ‘मेरे प्रिय’ या ‘मेरे प्यारे’ होता है। एल-सैयद के भाषण में इस शब्द के इस्तेमाल के बाद लोगों ने इसका मतलब जानने के लिए गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया।
गूगल के अनुसार, 4 नवंबर से पहले ‘हबीबी मीनिंग’ को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगभग न के बराबर थी। लेकिन बुधवार को एल-सayed के भाषण के बाद इस शब्द की सर्च तेजी से बढ़ने लगी। ग्रीनविच मीन टाइम के अनुसार, शाम 6 बजकर 18 मिनट पर इसकी सर्च में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दर्ज की गई। लोगों ने ‘हबीबी मीनिंग’ के अलावा ‘हबीबी का मतलब’, ‘जेडी हबीबी’ और ‘हबीबी वेंस’ जैसे शब्द भी खोजे। इस मामले में मिशिगन सबसे आगे रहा। इसके बाद डेलावेयर और वेस्ट वर्जीनिया में इस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।