विदेश

Hajj 2024: सऊदी अरब में हज यात्रा पर टूटा गर्मी का कहर, मरने वाले यात्रियों का आंकड़ा 1,000 पार

Hajj Pilgrimage 2024: सऊदी अरब में हज यात्रियों पर गर्मी का कहर टूट पड़ा है। गर्मी की वजह से मरने वाले हज यात्रियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब तक 1,000 से ज़्यादा हज यात्रियों की गर्मी की वजह से मौत हो गई है।
2 min read
Hajj Pilgrimage
Hajj Pilgrimage

सऊदी अरब (Saudi Arabia) के मक्का (Mecca) में हर साल की ही तरह इस साल भी हज यात्रा (Hajj Pilgrimage) हो रही है, लेकिन इस बार की हज यात्रा कई लोगों पर काल बनकर टूटी। दरअसल सऊदी अरब में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। 14-19 जून के बीच हुई हज यात्रा में 17 जून को ऐसी खबर सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल इस दिन ही ईद-अल-अधा (Eid-al-Adha) था और अचानक से 550 हज यात्रियों की मौत की खबर से सभी को हैरान कर दिया। मरने वाले हज यात्रियों में सऊदी अरब के ही नहीं, दुनिया के अलग-अलग देशों के यात्री थे। भारत के भी करीब 90 हज यात्री सऊदी अरब की भीषण गर्मी का शिकार बन गए। अब इस आंकड़े में और इजाफा हो गया है।

मरने वाले हज यात्रियों का आंकड़ा 1,000 पार

सऊदी अरब में भीषण गर्मी की वजह से मरने वाले हज यात्रियों का आंकड़ा 1,000 पार हो गया है। इनमें कई यात्री ऐसे भी हैं जिनका कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इतना ही नहीं, अभी इस गर्मी के कहर की वजह से मरने वाले हज यात्रियों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


कई यात्रियों का चल रहा इलाज

सऊदी अरब में गर्मी की वजह से कई हज यात्री हीटस्ट्रोक का शिकार हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं, कई हज यात्री तो लापता भी हो गए हैं और उनकी तलाश चल रही है।

गर्मी बनी परेशानी का सबब

सऊदी अरब में गर्मी हज यात्रियों के साथ ही दूसरे लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बन गई है। दुनियाभर के कई देशों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार ईद के दिन सऊदी अरब के मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और इस वजह से ही कई हज यात्रियों ने अपनी जान गंवा दी और कई इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए पोलैंड भेजेगा 20 सैनिक, सुरक्षा की होगी ज़िम्मेदारी

Updated on:
20 Jun 2024 04:36 pm
Published on:
20 Jun 2024 03:48 pm