विदेश

Yahya Sinwar Killed: सामने आया हमास लीडर सिनवार की मौत का Video, आखिरी वक्त में ऐसी हालत में मिला

Hamas Leader Sinwar Killed, watch Video: मारे गए हमास चीफ याह्या सिनवार का ये वीडियो IDF ने ड़्रोन से रिकॉर्ड किया है। इजरायल ने सिनवार के DNA टेस्ट से उसकी मौत की पुष्टि की है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 10:18 AM IST
Hamas Leader Yayha Sinwar Death Video recorded From IDF Drone
Hamas Leader Yayha Sinwar Death Video recorded From IDF Drone

Hamas Confirms Yahya Sinwar Killed: हमास चीफ याह्या सिनवार मारा गया है। इजरायल ने बीती रात ही इसकी पुष्टि कर दी है। अब इजरायल की तरफ से सिनवार (Yahya Sinwar) की मौत का एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में सिनवार के आखिरी लम्हों को दिखाया गया है। इजरायली सेना ने कहा कि सिनवार बुधवार को राफा में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक था। इजरायल रक्षा बल (IDF) के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि इजरायली सैनिकों ने तीन बंदूकधारियों को घर-घर भागते हुए देखा था और जब उन पर गोलियां चलाई गईं, तो वे अलग हो गए और सिनवार अकेले एक इमारत में घुस गया था।

कुर्सी पर बैठा कराह रहा था सिनवार

हगरी ने कहा कि इस वीडियो में दिखाया गया है कि सिनवार को एक ड्रोन ने कुर्सी पर बैठे देखा था, जिस पर उसने लकड़ी का एक टुकड़ा फेंका था। हगरी ने सिनवार के अंतिम क्षणों का ड्रोन वीडियो पेश करते हुए कहा कि कल राफा में जब सिनवार की हत्या की गई, तब उसके पास 40,000 शेकेल थे। उसे एक फ्लैक जैकेट और एक बंदूक और NIS 40,000 के साथ पाया गया था।

इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के आधिकारिक X हैंडिल से ये वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इनमें से कुछ वीडियो इतने संवेदनशील है कि उसे दिखाया भी नहीं जा सकता। इन वीडियोज़ को X ने सेंसर कर दिया है।

हगरी ने इन वीडियो पर कहा कि IDF महीनों से सिनवार पर नज़र रख रहा था, और उसका डीएनए उस जगह से कुछ सौ मीटर की दूरी पर एक सुरंग में पाया गया था, जहाँ अगस्त में हमास ने छह बंधकों की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि इज़राइल मारे गए हमास नेता के भाई मुहम्मद सिनवार और सभी हमास सैन्य कमांडरों की सक्रिय रूप से तलाश कर रहा है।

हिजबुल्लाह ने किया एक नए टकराव का ऐलान

सिनवार की हत्या हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह की जुलाई की शुरुआत में तेहरान में हत्या के बाद हुई है। सिनवार को बाद में हमास का प्रमुख नामित किया गया था। इस बीच लेबनान में हिजबुल्लाह ने घोषणा की है कि वह "इज़राइल के साथ टकराव के एक नए और बढ़ते चरण में प्रवेश करेगा", जो आने वाले दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

Updated on:
29 Oct 2024, 10:18 AM IST
Published on: