फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक सस्ते गोल्ड के लिए पूरी दुनिया में एक देश फेमस है वो है संयुक्त अरब अमीरात का दुबई। अक्सर आपने भारत के कई एयरपोर्ट्स पर दुबई (Gold rate in Dubai) से गोल्ड स्मगलिंग के केस सुने होंगे। इसका एक ही कारण है कि दुबई में गोल्ड बहुत सस्ता है इसलिए लोग वहां से गोल्ड खरीदकर छिपाते हुए भारत आते हैं, क्योंकि भारत लाने पर इस पर एक्साइज़ ड्युटी लगती है, जिसे लोग बचाने की कोशिश करते हैं जो कि गैर कानूनी है। आप गोल्ड लाइये लेकिन उसे कानूनी तरीके से भारत में लाइये। जुलाई 2024 तक, दुबई में 1 ग्राम 24k सोने की कीमत लगभग AED 245 (भारतीय रुपयों में 5,570.45) है। जबकि भारत में एक ग्राम सोने की कीमत 7,592 है। इसलिए दुबई दुनिया भर में सोने के खरीदारों के लिए बेस्ट प्लेस है।