8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां अंडे और चिकन खाने-बेचने पर लगा बैन, 19000 मुर्गियों की होगी हत्या, जानें क्यों हुआ ये फैसला 

Trending: इस देश के अधिकारियों ने मुर्गियों को मारने के लिए फार्म्स पर धावा बोल दिया है। प्लानिंग से इन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 18 Oct 2024, 10:47 AM IST

Egg And Chicken ban in japan

Egg And Chicken ban in japan

Egg: जापान ने 19000 मुर्गियों को मारने का फैसला लिया है। ये संख्या आगे भी बढ़ सकती है। यहां के होक्काइडो के अधिकारियों ने फार्म में लगभग 19,000 मुर्गियों (Hen) को मारना शुरू कर दिया है, जिसके शुक्रवार रात तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। जापान (Japan) ने इन फार्म्स के 3 किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और अंडों के परिवहन पर भी बैन लगा दिया है, साथ ही इस क्षेत्र में आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा 10 किलोमीटर के दायरे से बाहर पोल्ट्री उत्पादों के परिवहन पर बैन लगा दिया है।

पहले सप्लाई हुए अंडों को बेचने और खाने पर बैन

दरअसल जापान के होक्काइडो में एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियाें में एवियन इन्फ्लूएंजा की बीमारी पाई गई। इसके चलते कई मुर्गियों की मौत हो गई। यह इस मौसम में देश में इस बीमारी का पहला मामला देखने को मिला है।

इन उपायों में पहले सप्लाई किए गए अंडों को बेचने और खाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं कई जगह तो चिकन खाने और बेचने पर भी प्रतिंबध है। हालांकि इन्हें पकाने के लिए नए तरीकों को बताया गया है, ताकि संक्रमण ना हो क्योंकि इनके भी संक्रमित होने की आशंका है।

सख्ती से लागू किए जा रहे हैं उपाय

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, होक्काइडो सरकार ने आगे प्रसार को रोकने के लिए रोकथाम उपायों को सख्ती से लागू करने का आग्रह किया और जनता को आश्वासन दिया कि वर्तमान में पोल्ट्री उत्पाद इस्‍तेमाल के लिए सुरक्षित हैं। जापानी सरकार ने प्रधानमंत्री के संकट प्रबंधन केंद्र में एक सूचना संपर्क कार्यालय स्थापित किया है और स्थानीय अधिकारियों के साथ इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- कनाडा के लिए ‘सोने का अंडा देने वाली मुर्गी’ है भारत, कहीं पाकिस्तान जैसा ना हो जाए हाल