11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैसे हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? घायल होने की खबरों के बीच सामने आई बड़ी जानकारी

Iran new Supreme Leader Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबरों के बीच राष्ट्रपति के बेटे युसूफ पेजेशकियान ने बड़ा बयान दिया है। जानें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच मोजतबा खामेनेई की सेहत से जुड़ी पूरी जानकारी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई कड़ी सैन्य चेतावनी।

2 min read
Google source verification
Ayatollah Khamenei,Khamenei Death,khamenei son mojtaba,Mojtaba Khamenei,Ayatollah Ali Khamenei,iran supreme leader,

ईरान के नए सुप्रीम लीडर होंगे मोजतबा खामेनेई (Photo-X)

Mojtaba Khamenei health update: ईरान के नए सुप्रीम लीडर 'मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ' हैं। इसकी पुष्टि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बेटे युसूफ पेजेशकियान ने की है। यह बयान उन खबरों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका और इजरायल की ओर से किए जा रहे हमलों में वे घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, युसूफ पेजेशकियान ने टेलीग्राम पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि उन्होंने मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर सुनी थी, जिसके बाद उन्होंने अपने उन मित्रों से संपर्क किया जो उनके करीबी हैं। उनके अनुसार, खामेनेई बिल्कुल ठीक हैं और घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

इससे पहले अमेरिकी मीडिया की तरफ से बताया गया था कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर 'मोजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं। सुरक्षा कारणों से उन्होंने सार्वजनिक तौर पर आना बंद कर दिया है। रिपोर्ट में तीन ईरानी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि 28 फरवरी को इजरायली सैन्य अभियान के पहले दिन मोजतबा खामेनेई को चोटें आई थीं।

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाई

इसी बीच, पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष अब अपने 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात वस्तु से हमला हुआ, जिससे उसमें आग लग गई।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार, जहाज के चालक दल को वहां से सुरक्षित निकालकर मदद की अपील करनी पड़ी। ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वह अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध की स्थिति में तेल की आपूर्ति रोकने के लिए इस समुद्री रास्ते को बंद कर देगा।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगें (माइन) बिछाई हैं, तो उन्हें तुरंत हटा ले। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि इन सुरंगों को फौरन नहीं हटाया गया, तो ईरान को ऐसे सैन्य परिणामों का सामना करना पड़ेगा जो पहले कभी नहीं देखे गए।