न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, हार्मेल ने काइली को घर के बेसमेंट में बंद कर रखा था। वह उनके साथ मारपीट करता था और बाहर जाने नहीं देता था। आरोपी अपने तकिए के नीचे चाकू रखता था। उसने काइली को दीवार की तरफ मुंह करके सोने के लिए मजबूर कर रखा था, ताकि वह भाग न सकें। बाद में उसने काइली को एक ऐसा फोन दिया, जिसमें मोबाइल डेटा की सुविधा नहीं थी। वह सिर्फ वाई-फाई से इंटरनेट चला सकती थीं।