विदेश

हिंदू फोरम कनाडा की जस्टिन ट्रूडो से अपील, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के नफरत भरे वीडियो की हो जांच

Hindu Forum Canada's Appeal To Justin Trudeau: कनाडा के हिंदू फोरम ने हाल ही में कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से अपील की है। क्या है उनकी अपील? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2023, 1:34 PM IST
hfc_and_trudeau.jpg
Justin Trudeau

भारत (India) और कनाडा (Canada) के बीच चल रहा विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है। यह विवाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के अपने देश की संसद में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के लिए भारतीय एजेंट्स को ज़िम्मेदार ठहराने के बाद शुरू हुआ था। भारत की तरफ से इस आरोप को पहले ही बेबुनियाद बताया जा चुका है। साथ ही कनाडा के खिलाफ भारत ने सख्त रवैया भी अपना रखा है। ट्रूडो के भारत पर लगाए आरोप के बाद खालिस्तानियों ने एक बार फिर भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। इनमें कनाडा निवासी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी शामिल है, जिसके खिलाफ हाल ही में कनाडा के हिंदू फोरम (Hindu Forum Canada) ने ट्रूडो से अपील की है।


क्या है कनाडा के हिंदू फोरम की अपील?

कनाडा के हिंदू फोरम ने ट्रूडो से पन्नू के नफरत भरे वीडियो की जांच की अपील की है। पन्नू ने कुछ दिन पहले ही उस वीडियो को शेयर किया था।

क्या है पन्नू के वीडियो में?

पन्नू ने कुछ दिन पहले ही हिंदुओं और भारत के लिए एक नफरत भरा वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में पन्नू भारतीय हिंदुओं को कनाडा छोड़कर भारत जाने की धमकी देता है। साथ ही कनाडा में रह रहे हिंदुओं के कत्लेआम का संकेत भी देता है। इतना ही नहीं, पन्नू 29 अक्टूबर को वैंकूवर में रह रहे कनाडा में भारत के हाई कमिशनर संजय कुमार वर्मा के खिलाफ बड़े लेवल पर विरोध प्रदर्शन के लिए ज़्यादा से ज़्यादा खालिस्तान समर्थकों से जुटने की अपील भी करता है।

Published on: