नई दिल्लीPublished: Sep 27, 2023 12:23:43 pm
Tanay Mishra
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 19 महीने से ज़्यादा समय से चल रहे युद्ध में F-16 फाइटर जेट्स की एंट्री कब होगी, इस बारे में बड़ा अपडेट सामने आया है। नीदरलैंड की रक्षा मंत्री ने इस बारे में हाल ही में जानकारी दी है।
24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध को 19 महीने से ज़्यादा समय पूरा हो चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ दी थी। हालांकि पुतिन जिस युद्ध को कुछ दिन में ही खत्म कर देना चाहते थे, वो युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। इस वजह से रूस की सेना को भी नुकसान हो रहा है। जब से युद्ध शुरू हुआ है, तभी से यूक्रेन F-16 फाइटर जेट्स चाहता है, जिससे उनका डिफेंस और काउंटरऑफेंस दोनों मज़बूत हो सके। अब यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट्स मिलने पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।