विदेश

सऊदी के बड़े एयरपोर्ट पर ईरान समर्थित हूतियों का हमला, 3 नागरिकों और एक कर्मचारी की मौत, मिडिल ईस्ट में बढ़ा विवाद

Saudia Airlines: हूतियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के एयरपोर्ट पर गुरुवार को हमले किए थे। इसके बाद आज सऊदी एयरलाइंस नागरिकों की मौत की पुष्टी की है।
2 min read
• •
Oct 09, 2026
Houthis-Saudi Arabia Conflict
एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद का दृश्य (फोटो-X post/ @WarFlash_2630 )

Houthis-Saudi Arabia Conflict: सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमलों में नागरिकों की मौत हुई है। कल के अलग-अलग हमलों में सऊदी एयरलाइंस ने कन्फर्म किया है कि उसके एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, सऊदी अरब की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि इन हमलों में तीन सऊदी नागरिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।

आज भी कई फ्लाइट कैंसिल

ईरान समर्थित हूतियों के गुरुवार को किए गए हमलों के बाद रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए कई उड़ानें कैंसिल या डायवर्ट कर दी गई थीं। इसका असर आज भी देखने को मिल रहा है। आज कम से कम 103 उड़ानें कैंसिल की गई हैं। जबकि कल 335 उड़ानों को कैंसिल किया गया था। ऐसे में भले ही गुरुवार की तुलना में कम फ्लाइट कैंसिल हुई हो लेकिन इसका असर अब भी दिखाई दे रहा है।

कई देशों ने सऊदी की फ्लाइट कैसिंल की

एयरपोर्ट पर हुए हमले और हूतियों द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों के बाद की देशों ने सऊदी को जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी की लुफ्थांसा ने कहा है कि वह 16 अक्टूबर तक सऊदी अरब की राजधानी के लिए अपनी फ्लाइट्स सस्पेंड कर रही है। वहीं, एयर इंडिया जैसी बड़ी एयरलाइंस ने कम से कम वीकेंड तक रियाद आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं।

मिडिल ईस्ट में शुरू हो सकता है बड़ा विवाद

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर ने बताया कि यमन की राजधानी सना, जिस पर हूतियों का कब्जा है पर लगातार मिलिट्री ऑपरेशन जारी है। फरवरी 2026 से ही अमेरिका-इजरायल और ईरान का युद्ध मिडिल ईस्ट में चल रहा है। ऐसे में अब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर लागातर ऐसा हमला एक नए विवाद को जन्म दे सकता है। एयरपोर्ट पर हुए हमलों के बाद सऊदी अरब ने जवाबी कार्रवाई की थी। 8 अक्टूबर को सऊदी अरब की एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने यमन में हूतियों के कब्जे वाले इलाकों पर एयरस्ट्राइक्स शुरू की थी।

Updated on:
09 Oct 2026 03:44 pm
Published on:
09 Oct 2026 02:46 pm