विदेश

पाकिस्तान में सेना के व्हीकल के पास भीषण धमाका, 5 सैनिकों की मौत

Blast In Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आज सेना के एक व्हीकल को आईईडी बम के ज़रिए निशाना बनाया गया है। इस धमाके में 5 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Sep 15, 2025
IED Blast: बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट, 11 जवान घायल

पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकवाद काफी फ़ैल चुका है और अक्सर ही धमाकों और गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। पाकिस्तान में आतंकवाद से पुलिस और सेना भी सुरक्षित नहीं है। आज एक बार फिर ऐसा ही हुआ। आज, सोमवार, 15 सितंबर को बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत के मांड (Mand) जिले में शांड (Shand) इलाके में पाकिस्तानी सेना के एक व्हीकल को आईईडी बम से निशाना बनाया गया। जिस समय यह धमाका हुआ इस समय सेना का यह व्हीकल रूटीन की पेट्रोलिंग कर रहा था।

5 सैनिकों की मौत

इस आईईडी धमाके में सेना के व्हीकल में सवार सभी 5 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। धमाका इतना भीषण था कि पांचों सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने इस बारे में जानकारी दी। मृतकों की पहचान कैप्टन वकार काकर, नायक जुनैद, नायक इस्मत, लांस नायक खान मुहम्मद और सिपाही जहूर के रूप में हुई है।

व्हीकल के भी उड़े परखच्चे

बलूचिस्तान प्रांत के मांड जिले में शांड इलाके में हुए इस भीषण धमाके में पाकिस्तानी सेना के व्हीकल के परखच्चे उड़ गए। धमाका इस व्हीकल के बिल्कुल पास में हुआ।

किस ने किया सेना पर हमला?

पाकिस्तानी सेना पर हुए इस हमले की फिलहाल किसी संगठन ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि इसके पीछे बलूचिस्तान के किसी उग्रवादी संगठन का हाथ बताया जा रहा है क्योंकि बलूचिस्तान में अक्सर ही इस तरह के मामले सामने आते हैं।

Updated on:
15 Sept 2025 04:46 pm
Published on:
15 Sept 2025 04:37 pm