विदेश

Pakistan Political Crisis: तो क्या आज इमरान खान का ‘खेल’ खत्म हो जाएगा?

Pakistan Political Crisis: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज, 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे। माना जा रहा है कि यदि अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाता है तो पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री के चुनाव का रास्ता साफ़ हो जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2022, 9:38 AM IST
Imran Khan Loses Supreme Court Battle, Faces No-Trust Vote On Saturday
Imran Khan Loses Supreme Court Battle, Faces No-Trust Vote On Saturday

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सुप्रीम कोर्ट में हार चुके हैं और अब उन्हें 9 अप्रैल को यानी आज सुबह 10 बजे अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने नैशनल असेंबली को भंग किये जाने को असंवैधानिक करार दिया था। अपने फैसले में कोर्ट ने कहा है कि यदि अविश्वास प्रस्ताव सफल होता है तो नए प्रधानमंत्री का चुनाव किया जाना चाहिए।

दरअसल, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के डिप्टी स्पीकर के कदम से संबंधित मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने पाया कि अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करना संविधान के हित में नहीं था। इसलिए इमरान खान को इसका सामना करना होगा। अब 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे इमरान खान नैशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे। कोर्ट के फैसले के बाद असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों की दुआ कबूल हो गई है। उधर, इमरान खान ने भी कहा है कि कोर्ट का फैसला उन्हें स्वीकार है।

बता दें कि संयुक्त विपक्ष इमरान खान के खिलाफ संयुक्त विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था। 3 अप्रैल को पाकिस्तान की नैशनल असेंबली में डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को 'विदेशी साजिश' बताते हुए संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला देते हुए इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद इमरान खान ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को पाकिस्तान की संसद और सभी विधानसभाओं को भंग करने प्रस्ताव भेजा था जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया था।

यह भी पढ़े - अपने ही जाल में फंसे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा विदेशी हस्तक्षेप के सबूत

Updated on:
9 Apr 2022, 9:38 AM IST
Published on: