विदेश

इस देश में शाकाहारी भोजन ढूंढना नहीं है आसान, हो सकती है परेशानी

शाकाहारी भोजन करने वाले लोग हर जगह पाए जाते हैं। वैसे तो हर जगह शाकाहारी भोजन मिल जाता है, पर कुछ देशों में शाकाहारी भोजन ज़्यादा जगहों पर नहीं मिलता। एक देश तो ऐसा है जहाँ शाकाहारी भोजन ढूंढना बिल्कुल आसान नहीं है। कौन सा है वो देश? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Dec 01, 2025
Vegetarian food
Vegetarian food

शाकाहारी भोजन (Vegetarian Food) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। दुनियाभर में शाकाहारी भोजन करने वाले लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं। भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा तो सिर्फ शाकाहारी भोजन ही करता है। शाकाहारी लोगों के सामने एक बड़ी समस्या तब आती है जब वो किसी दूसरे देश जाते हैं। दूसरे देशों में शाकाहारी लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या शाकाहारी भोजन ढूंढना ही होती है क्योंकि कई देशों में इसे ढूंढना मुश्किल होता है। एक देश तो ऐसा भी है जहाँ शाकाहारी भोजन ढूंढना बिल्कुल आसान नहीं है।

इस देश में शाकाहारी भोजन ढूंढना नहीं है आसान

जापान (Japan) एक ऐसा देश है जहाँ शाकाहारी भोजन ढूंढना बिल्कुल आसान नहीं है। दरअसल जापान में मछली और सी फूड मुख्य भोजन होता है और लोग यही खाना पसंद करते हैं। शाकाहारी भोजन के नाम पर जापानी लोग सिर्फ चावल ही खाते हैं, लेकिन चावल को भी मछली और सी फूड के ही साथ खाया जाता है। जापान में सुशी भी काफी लोकप्रिय भोजन है, लेकिन इसमें चावल और कुछ सब्जियों के साथ मछली और सी फूड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जापान के ज़्यादातर रेस्टोरेंट्स में इसी तरह का भोजन मिलता है और शाकाहारी लोगों को अपनी पसंद का भोजन ढूंढने में काफी परेशानी हो सकती है।

लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल

जापान में शाकाहारी भोजन ढूंढना लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल है। देश में बहुत ही कम जगहें ऐसी हैं जहाँ शाकाहारी भोजन मिल सकता है। जापान में भारतीय भोजन ढूंढना तो और भी मुश्किल होता है।

Updated on:
19 Dec 2025 12:55 pm
Published on:
01 Dec 2025 01:04 pm
Also Read
View All
ईरान ने पेश की 7 दिन की योजना, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने होर्मुज खोलने और शांति वार्ता का दिया प्रस्ताव

Makkah Joint Defence Agreement: हूती हमलों पर लगाम लगाने के लिए सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान की इमरजेंसी बैठक!, क्या होने वाला है बड़ा खेल?

आपदा में मदद के लिए नेपाल ने भारत और चीन का जताया आभार, पीएम बालेन शाह ने यूएन में हिमालयी जलवायु तंत्र का रखा प्रस्ताव

Iran US Conflict: ईरान युद्ध खत्म करने की चाबी अमेरिका के हाथ में? राष्ट्रपति पेजेशकियां के बयान से बढ़ा तनाव

Iran US MoU: ईरान-यूएस तनाव के बीच बड़ा दांव! तेहरान ने मिडटर्म चुनाव से पहले वॉशिंगटन को दिया MoU पर वापसी का न्योता