विदेश

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध पर भारत की नज़र, चीन ने की सीज़फायर की मांग

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात काफी गंभीर हो गए हैं। दोनों के बीच युद्ध पर भारत की भी नज़र हैं।

2 min read
Feb 28, 2026
War between Pakistan and Afghanistan

पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) में युद्ध का बिगुल बज चुका है। गुरुवार देर रात तालिबान (Taliban) ने पाकिस्तान में हमले किए तो शुक्रवार तड़के सुबह पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक्स की। तालिबानी हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इसके साथ ही तालिबान ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को भी मार गिराने का दावा किया है। वहीं पाकिस्तान ने करीब 133 लोगों को मारने का दावा किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने ऐलान कर दिया है कि दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया है। वहीं पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने भी धमकी दी है कि पाकिस्तानी सेना में तालिबान लो कुचलने की ताकत है। बाद में पाकिस्तान ने तालिबान के 274 लड़ाकों को मारने और 400 से ज़्यादा को घायल करने का दावा किया। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध लंबा चला, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Pakistan-Afghanistan War: तालिबान का बड़ा दावा, मार गिराया पाकिस्तान का ‘मेड इन अमेरिका’ F-16 फाइटर जेट!

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध पर भारत की नज़र

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध पर भारत (India) की भी नज़र हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों ही भारत के पड़ोसी देश हैं। दोनों के बीच युद्ध भारत के लिए दोधारी तलवार जैसी स्थिति है। एक तरफ पाकिस्तान की कमज़ोरी भारत के लिए रणनीतिक रूप से फायदेमंद हो सकती है, लेकिन दूसरी तरफ दो पड़ोसियों के बीच अगर लंबे समय तक युद्ध चला, तो पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता पर खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में भारत इसे अनदेखा नहीं कर सकता। भारत की सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी स्थिति पर पैनी नजर रख रही हैं।

चीन ने की सीज़फायर की मांग

चीन (China) के लिए यह स्थिति सबसे ज़्यादा पेचीदा है। पाकिस्तान उसका सदाबहार दोस्त है, तो अफगानिस्तान एक महत्वपूर्ण पड़ोसी बन गया है, जहाँ चीन ने बड़ा निवेश कर रखा है। ऐसे में चीन ने दोनों देशों से सीज़फायर की मांग की है। इससे पहले ईरान (Iran) और रूस (Russia) भी दोनों देशों से सीज़फायर की मांग कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

शहबाज़ शरीफ की अफगानिस्तान को धमकी – “पाकिस्तानी सेना में है तालिबान को कुचलने की ताकत”
Also Read
View All