27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहबाज़ शरीफ की अफगानिस्तान को धमकी – “पाकिस्तानी सेना में है तालिबान को कुचलने की ताकत”

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भीषण युद्ध छिड़ गया है। इसी बीच अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ ने खुलेआम अफगानिस्तान को धमकी दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 27, 2026

Shehbaz Sharif

Shehbaz Sharif (Photo - ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) में युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। 2021 में तालिबान (Taliban) के सत्ता में लौटने के बाद से ही दोनों देशों में तनाव की शुरुआत हो गई थी, जो समय के साथ बढ़ता ही चला गया। पिछले करीब दो साल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच बॉर्डर पर कई बार झड़पें हो चुकी हैं और दोनों एक-दूसरे पर हवाई हमले और बमबारी करने से भी पीछे नहीं हटे। तनाव को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के एक से ज़्यादा दौर हुए, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। देर रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कई जगह हवाई हमले करते हुए हाहाकार मचा दिया, जिसके जवाब में तालिबान ने भी पाकिस्तान में बमबारी की। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने ऐलान कर दिया है कि दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया है। इसी बीच अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने खुलेआम अफगानिस्तान को धमकी दी है।

"पाकिस्तानी सेना में है तालिबान को कुचलने की ताकत"

दोनों देशों के एक-दूसरे पर हमलों के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने आज, शुक्रवार, 27 फरवरी को सुबह बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना में तालिबान लो कुचलने की ताकत है। शरीफ ने साफ कर दिया कि किसी भी पाकिस्तानी सेना हर तरह की आक्रामक महत्वाकांक्षा किसी का करारा जवाब देने के लिए तैयार है। शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी जनता और सशस्त्र सेनाएं देश की सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं।

"चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है पाकिस्तानी सेना"

शरीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सेना पेशेवर विशेषज्ञता, उन्नत प्रशिक्षण और एक प्रभावी रक्षा रणनीति से लैस है। किसी भी आंतरिक या बाहरी चुनौती का सामना करने के लिए पाकिस्तानी सेना पूरी तरह से तैयार है।

"शांति चाहता है पाकिस्तान"

शहबाज ने कहा, "पाकिस्तान ने हमेशा शांति को बढ़ावा दिया है। हालांकि वो अपनी क्षेत्रीय अखंडता को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देगा।पाकिस्तानी जनता अपनी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, लेकिन पाकिस्तान शांति चाहता है।"

दोनों देशों में मची तबाही

कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले करते हुए 70 लोगों को मार दिया था। इसके बाद से ही बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच झड़पें शुरू हो गई थीं। देर रात पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए तो तालिबान ने भी पाकिस्तान में बमबारी की। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी हमलों में करीब 133 लोग मारे गए और तालिबानी हमलों में करीब 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना के फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। इन हमलों की वजह से पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों देशों में तबाही मच गई है और युद्ध के और गंभीर होने का खतरा मंडरा रहा है।