27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी हुई सच! भारत के पड़ोस में शुरू हुआ भीषण युद्ध

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी सच हो गई है। क्या है उनकी भविष्यवाणी जिससे तबाही मच सकती है। आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 27, 2026

Baba Vanga

Baba Vanga

बाबा वेंगा (Baba Vanga) की डरावनी भविष्यवाणियाँ अक्सर ही लोगों की चिंता बढ़ा देती हैं। अब तक बाबा वेंगा की कई डरावनी भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं और इसी वजह से उनकी पहचान दुनियाभर में बन गई है। जब भी बाबा वेंगा की कोई भविष्यवाणी सामने आती है, डर का माहौल पैदा हो जाता है। 2026 के लिए भी बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियाँ की थी। अभी साल का दूसरा महीना ही चल रहा है, लेकिन एक और भविष्यवाणी सच साबित हो गई है।

शुरू हुआ भीषण युद्ध

बाबा वेंगा ने 2026 के लिए भविष्यवाणी की थी इस साल कई भीषण युद्ध होंगे। नए साल के तीसरे ही दिन अमेरिका (United States Of America) ने वेनेज़ुएला (Venezuela) में हवाई हमले किए थे और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस (Cilia Flores) को अगवा कर लिया। अब बाबा वेंगा की भविष्यवाणी फिर सच हो गई है और अफगानिस्तान (Afghanistan) और पाकिस्तान (Pakistan) में युद्ध की शुरुआत हो गई है।

दहल उठे दोनों देश

कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले करते हुए 70 लोगों को मार दिया था। इसके बाद से ही बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच झड़पें शुरू हो गई थीं। देर रात पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए तो तालिबान (Taliban) ने भी पाकिस्तान में बमबारी की। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी हमलों में करीब 133 लोग मारे गए और तालिबानी हमलों में करीब 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना के फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने ऐलान कर दिया है कि दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया है।

पहले भी सच हो चुकी हैं बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियाँ

बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियाँ पहले भी सच हो चुकी हैं। आइए ऐसी कुछ भविष्यवाणियों पर नज़र डालते हैं।

◙ सोवियत संघ का पतन

◙ अमेरिका में हुआ 9/11 आतंकी हमला

◙ टेक्नोलॉजी का विकास

◙ चीन का विकास

◙ स्मार्टफोन्स का बढ़ता प्रभाव

◙ आतंकवाद में इजाफा

◙ 2025 में म्यांमार में आया भूकंप

◙ 2025 में जंग (भारत-पाकिस्तान, पाकिस्तान-अफगानिस्तान, इज़रायल-ईरान और थाईलैंड-कंबोडिया)

कौन थीं बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा एक महिला थीं। उनका असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) था और उनका जन्म 3 अक्टूबर, 1911 को उस्मानी साम्राज्य (Ottoman Empire) में हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी आँखों की रोशनी गंवा दी थी। 11 अगस्त, 1996 को 84 साल की उम्र में बुल्गारिया (Bulgaria) में उनका निधन हो गया था।