
Taliban claims to have shot down US made F-16 fighter jet of Pakistan (Photo - Afghanistan Defense on social media)
पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) में युद्ध शुरू हो चुका है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले करते हुए 70 लोगों को मार दिया था। इसके बाद से ही बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच झड़पें शुरू हो गई थीं। देर रात पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में हवाई हमले करते हुए 133 तालिबानी आतंकियों को मारने का दावा किया। जवाब में तालिबान (Taliban) ने भी पाकिस्तान में हमले करते हुए करीब 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया। इसके साथ ही तालिबान ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को भी मार गिराने का दावा किया है।
तालिबान ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तानी एयरफोर्स का F-16 फाइटर जेट मार गिराया है। गौरतलब है कि यह 'मेड इन अमेरिका' फाइटर जेट है, जो पाकिस्तानी एयरफोर्स का सबसे बेहतरीन फाइटर जेट है। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भी पाकिस्तान के कई फाइटर जेट्स मार गिराए थे, जिनमें F-16 भी शामिल था। अफगानिस्तान डिफेंस नाम के अकाउंट ने सोशल मीडिया पर तालिबान द्वारा पाकिस्तानी एयरफोर्स के F-16 को मार गिराने का वीडियो शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट के मार गिराए जाने के दावे से इनकार किया है। वहीं किसी बड़े मीडिया ऑर्गेनाइज़ेशन ने भी अब तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने ऐलान कर दिया है कि दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया है। वहीं पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने भी धमकी दी है कि पाकिस्तानी सेना में तालिबान लो कुचलने की ताकत है। शरीफ ने साफ कर दिया कि किसी भी पाकिस्तानी सेना हर तरह की आक्रामक महत्वाकांक्षा किसी का करारा जवाब देने के लिए तैयार है। शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी जनता और सशस्त्र सेनाएं देश की सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच युद्ध को बढ़ता देखकर ईरान (Iran) ने इसे रोकने की मांग की है और साथ ही मध्यस्थता का भी प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा रूस (Russia) ने भी दोनों देशों से सीज़फायर की मांग की है।
Updated on:
27 Feb 2026 12:56 pm
Published on:
27 Feb 2026 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
