विदेश

इजरायल से बड़ी डील की तैयारी! 2–3 महीने में होगा ऐलान, रक्षा–टेक सेक्टर में लगेगी ऐतिहासिक मुहर

भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत अंतिम चरण में है। अगले 2–3 महीनों में रक्षा, हाई-टेक और कृषि नवाचार से जुड़ी बड़ी डील पर फैसला संभव है।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026
India Israel FTA (AI Generated Image)

India Israel FTA: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की दिशा में बढ़ने के बाद भारत अब इजरायल के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। दोनों देशों के बीच बातचीत अंतिम चरण में बताई जा रही है और अगले दो–तीन माह में औपचारिक निर्णय संभव है। संकेत हैं कि समझौते के बाद उच्चस्तरीय राजनीतिक दौरा भी हो सकता है। वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारत अपने व्यापारिक व सामरिक साझेदारों का दायरा तेजी से बढ़ा रहा है और इजरायल के साथ संभावित डील को इसी रणनीति का अहम कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी के खिलाफ केस खारिज, कर्नाटक हाईकोर्ट से मानहानि मामले में मिली बड़ी राहत

रक्षा और तकनीक पर फोकस

संभावित डील में रक्षा क्षेत्र प्रमुख रहेगा, क्योंकि इजरायल पहले से भारत का अहम रक्षा सहयोगी है। इसके अलावा लॉजिस्टिक्स, हाई-टेक्नोलॉजी, कृषि नवाचार और संवेदनशील तकनीकों के संयुक्त विकास पर भी बातचीत आगे बढ़ी है। नई दिल्ली में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार पहले सकारात्मक संकेत दे चुके हैं। बीते एक वर्ष में 50 से अधिक देशों के साथ भारत की व्यापार वार्ता इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

फ्रांस-यूके से भी आगे बढ़ी बातचीत

इजरायल के अलावा फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम के साथ भी भारत की ट्रेड वार्ता सकारात्मक चरण में है। वर्तमान में भारत–इजरायल द्विपक्षीय व्यापार करीब 3.75 अरब डॉलर है, जो पहले 10 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बीच मोहम्मद यूनुस के करीबी अचानक छोड़ रहे देश, क्या है वजह?

Published on:
18 Feb 2026 06:20 am
Also Read
View All

अगली खबर