18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खामेनेई का ट्रंप को चेतावनी- एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबोने वाला हथियार ईरान के पास

US-Iran Tensions: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की यह धमकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा विमान वाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड मध्य पूर्व एशिया भेजा जा रहा है…

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 18, 2026

Trump-Khamenei

फोटो में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स: ANI)

Khamenei Warning Military Threat: ईरान और अमरीका के बीच जेनेवा में जारी वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी के बाद अब ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबोने वाला हथियार ईरान के पास है। उन्होंने कहा कि एक एयरक्राफ्ट कैरियर निश्चित रूप से एक खतरनाक टूल है,लेकिन उससे भी ज्यादा खतरनाक हथियार है जो इस वॉरशिप को समुद्र की गहराई में भेज सकता है।

खामेेनेई ने अमेरिका की सैन्य ताकत को भी चुनौती देते हुए कहा कि कभी कभी दुनिया की सबसे मजबूत सेना पर भी ऐसा हमला हो सकता है कि वह फिर से उठ न सके। सर्वोच्च नेता की यह धमकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा विमान वाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड मध्य पूर्व एशिया भेजा जा रहा है। साथ ही डील नहीं होने पर गंभीर नतीजे होने की चेतावनी दी थी।

ट्रंप ने दी थी ये चेतावनी…

ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर वह परमाणु समझौते पर आगे नहीं बढ़ा, तो उसे इसके नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। फ्लोरिडा से लौटते समय ट्रंप ने विमान में पत्रकारों से कहा कि ईरान आमतौर पर कठिन बातचीत करने वाला देश है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस बार वह समझदारी दिखाएगा। उनके अनुसार, ईरान एक समझौता करना चाहता है और वह जानता है कि डील न होने पर स्थिति खराब हो सकती है।

ट्रंप ने हाल की सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए दावा किया कि अगर कार्रवाई नहीं होती, तो ईरान एक महीने के भीतर परमाणु हथियार बना सकता था। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी समस्या बन सकती थी।

ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत जेनेवा Geneva) में हुई। अमेरिका की ओर से ट्रंप के मध्य पूर्व दूत स्टीव (Steve Witkoff) और ट्रंप के दामाद Jared Kushner बातचीत में शामिल थे। वहीं ईरान की तरफ से विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। वह 60% तक यूरेनियम संवर्धन कर रहा है, जो हथियार बनाने के स्तर के काफी करीब है। वहीं अमेरिका का स्पष्ट कहना है कि ईरान को इतनी उच्च स्तर पर यूरेनियम संवर्धन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

होर्मुज जलडमरूस्थल पर ईरान का सैन्य अभ्यास

अमेरिका के साथ तनावपूर्ण स्थितियों और वार्ता के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूस्थल के नजदीक बड़ा सैन्य अभ्यास किया है। इसमें मिसाइल लांच से लेकर ड्रोन वॉरफेयर और नौसैनिक युद्धाभ्यास के जरिए ईरान ने अपनी ताकत और तैयारी का प्रदर्शन किया।