विदेश

भारत लहरों को चीरते हुए दुश्मन के छक्के छुड़ाएगा, मोरक्को सिखाएगा समंदर में जंग के गुर

India Morocco Naval Cooperation: इंडियन नेवी ने मंगलवार को मोरक्को की रॉयल नेवी (India Morocco Navy) के साथ हाथ मिलाया। दोनों देशों के नौसैनिक अफसरों ने समंदर में दुश्मनों से लड़ने के नए तरीके सीखने पर जोर दिया। खास तौर पर ट्रेनिंग शेयर करने (Maritime Training Exchange), खुफिया जानकारी बांटने और समुद्री सुरक्षा मजबूत करने […]

2 min read
Nov 25, 2025
दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में मोरक्को और भारत की नेवी के अ​धिकारी। फोटो: (ANI)

India Morocco Naval Cooperation: इंडियन नेवी ने मंगलवार को मोरक्को की रॉयल नेवी (India Morocco Navy) के साथ हाथ मिलाया। दोनों देशों के नौसैनिक अफसरों ने समंदर में दुश्मनों से लड़ने के नए तरीके सीखने पर जोर दिया। खास तौर पर ट्रेनिंग शेयर करने (Maritime Training Exchange), खुफिया जानकारी बांटने और समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया गया। नेवी के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम दोनों देशों को हिंद महासागर में और ताकतवर बनाएगा। मोरक्को नेवी के बड़े अधिकारी, रियर एडमिरल मोहम्मद ताहिन (Rear Admiral Tahin Visit), भारत आए हैं। नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। वहाँ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और हमारे नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के.त्रिपाठी ने उनका शानदार वेलकम किया। इसके बाद दोनों ने घंटों बातचीत की। ताहिन ने नेशनल वॉर मेमोरियल जा कर शहीदों को सलाम किया। उन्होंने किताब में लिखा, "भारत के बहादुर सैनिकों को सलाम। मोरक्को की तरफ से पूरी एकजुटता।"

ये भी पढ़ें

राजनाथ सिंह के बयान से थर्राया पाकिस्तान, कहा- ये हिंदुत्ववादी मानसिकता…

मेक इन इंडिया अब मेक विद फ्रेंड्स बन गया

गौरतलब है कि यह दौरा सितंबर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मोरक्को यात्रा का फल है। वहां उन्होंने टाटा की नई फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। सिंह ने कहा, "मेक इन इंडिया अब मेक विद फ्रेंड्स बन गया। हम दोस्तों के साथ हथियार बनाएंगे और दुनिया को देंगे। बेरेचिद की यह फैक्ट्री इसका बेमिसाल उदाहरण है।" उन्होंने मोरक्को के मंत्री अब्देल लतीफ लौदी के साथ रक्षा एमओयू साइन किया। यह डील ट्रेनिंग, जॉइंट एक्सरसाइज और ड्रोन टेक पर फोकस करेगी।

रबात में खुलेगी नई डिफेंस विंग

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद रोकने, साइबर सिक्योरिटी और शांति कायम करने के लिए साथ मिल कर काम करेंगे। राजनाथ ने रबात में नई डिफेंस विंग खोलने का ऐलान किया। भारत के ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम मोरक्को को बहुत पसंद आए। सिंह ने भरोसा दिलाया, "हमारी कंपनियां आपकी आर्मी को फिट रखेंगी।"

चीन की हरकतों के बीच भारत की रणनीतिक जीत

बहरहाल दोनों देशों में यह साझेदारी भारत को अफ्रीका से जोड़ेगी। हिंद महासागर में चीन की हरकतों के बीच यह रणनीतिक जीत है। मोरक्को का अनुभव समुद्री जंग में भारत को नई ताकत देगा। दोनों देश वैश्विक शांति के लिए कमिटेड हैं।( इनपुट: ANI)

Also Read
View All

अगली खबर