विदेश

UNHRC में भारत छठें कार्यकाल के लिए निर्वाचित, वोटिंग शुरू होने से पहले अमरीका ने किया था वाक आउट

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने भारत की इस उपलब्धि की सूचना ट्वीट करके दी। ट्वीट में कहा गया कि भारत UNHRC 2022-24 के कार्यकाल के लिए एक बार फिर से भारी मतों से निर्वाचित हुआ है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को अपना विश्वास जताने के लिए आभार भी व्यक्त किया।  

less than 1 minute read
Oct 15, 2021
unhrc.jpg

नई दिल्ली।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद यानी UNHRC में वर्ष 2022-24 के कार्यकाल के तौर पर भारत को छठी बार भारी बहुमत के साथ निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के बाद भारत ने सम्मान, संवाद और सहयोग के माध्यम से मानवाधिकारों के प्रचार को बढ़ाने और उनके संरक्षण की प्रतिबद्धता भी जताई है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने भारत की इस उपलब्धि की सूचना ट्वीट करके दी। ट्वीट में कहा गया कि भारत UNHRC 2022-24 के कार्यकाल के लिए एक बार फिर से भारी मतों से निर्वाचित हुआ है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को अपना विश्वास जताने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

UNHRC 2022-24 के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अर्जेंटिना, बेनिन, कैमरून, इरिट्रिया, फिनलैंड, जाम्बिया, होंडुरास, भारत, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मोंटेनेग्रो, पराग्वे, कतर, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात और अमरीका का चयन गुप्त मतदान के जरिये किया।

संयुक्त राज्य अमरीका, जिसने डोनाल्ड ट्रम्प सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2018 में परिषद छोड़ दी थी, को साढ़े तीन साल की अवधि के लिए वैश्विक अधिकार निकाय के लिए फिर से चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले अमरीका ने वाकआउट भी किया। अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र पर पाखंड करने का आरोप लगाया। गुरुवार को हुए मतदान में अमेरिका को 168 वोट मिले।

Updated on:
15 Oct 2021 08:24 am
Published on:
15 Oct 2021 08:57 am