विदेश

बहाने से महिला डॉक्टरों के सामने नंगा हो जाता था भारतीय युवक, पुलिस ने कनाडा में किया गिरफ्तार!

Indian-origin man: कनाडा के मिसिसॉगा में एक भारतीय युवक ने महिला डॉक्टरों के सामने अश्लील हरकतें कीं, इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ।

3 min read
Dec 11, 2025
भारतीय मूल का युवक वैभव । (फोटो: X Handle/ Andy Ngo)

Indian-origin man: कनाडा के मिसिसॉगा शहर में एक चौंकाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 25 साल का भारतीय मूल का युवक (Indian-origin) कई मेडिकल क्लिनिकों में जाकर चेकअप करवाने के बहाने महिला डॉक्टरों और स्टाफ के सामने अश्लील हरकतें करता (criminal behavior) हुआ पकड़ा गया। पील रीजनल पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार (arrest) कर लिया है। आरोपी का नाम वैभव है और वह ब्रैम्पटन का रहने वाला है। यह मामला 2025 के कई महीनों तक चलता रहा, जिससे इलाके में खलबली मच गई।

आरोपी कैसे करता था ये गंदी हरकतें ?

पुलिस के मुताबिक, वैभव बार-बार अलग-अलग क्लिनिकों में जाता था। वह खुद को बीमार बता कर महिला डॉक्टरों से चेकअप करवाने की कोशिश करता था। उसका मकसद था कि किसी तरह महिला डॉक्टर उसे छुएं। जांच में पता चला कि वह झूठी बीमारियां गढ़ता और मौका मिलते ही अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखा देता। कुछ मामलों में तो उसने फेक नाम 'आकाशदीप सिंह' का इस्तेमाल भी किया, ताकि पकड़ा न जाए। यह सिलसिला मिसिसॉगा के कई क्लिनिकों में चला।

कब और कहां हुईं ये घटनाएं?

ये घटनाएं साल 2025 में कई महीनों तक होती रहीं। हर बार आरोपी सिर्फ महिला स्टाफ या डॉक्टरों वाली जगहों पर ही जाता। पुलिस का कहना है कि उसका पैटर्न देख कर लगता है कि और भी कई मामले हो सकते हैं, जो अभी रिपोर्ट नहीं हुए हैं। मिसिसॉगा शहर के कई मेडिकल सेंटर्स इसकी जद में थे।

वैभव पर क्या-क्या आरोप लगे ?

जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर को वैभव को गिरफ्तार किया गया। अब वह जमानत की सुनवाई तक जेल में है। उस पर चार गंभीर आरोप हैं:

1. सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करना।
2. बहाना बनाने के लिए गलत पहचान बताना।
3. फर्जी पहचान पत्र रखना।
4 .पहचान की चोरी।

यौन उत्पीड़न जैसे व्यवहार

ये आरोप उसके यौन उत्पीड़न जैसे व्यवहार और फेक आईडी इस्तेमाल करने से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इसे गंभीर अपराध माना है।

पुलिस को और पीड़ितों की तलाश क्यों ?

जांच अधिकारियों का कयास है कि वैभव ने कई और महिलाओं को निशाना बनाया होगा, लेकिन सभी ने शिकायत नहीं की। इसलिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने ऐसी घटना का सामना किया हो तो आगे आएं। संपर्क नंबर है: 905-453-2121, एक्सटेंशन 1233। जांच अभी जारी है, इसलिए क्लिनिकों की संख्या या पीड़ितों की सही तादाद नहीं बताई गई।

भारतीय मूल के लोगों के लिए शर्मिंदगी

यह घटना कनाडा में भारतीय मूल के लोगों के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गई है। ऐसे मामलों से पूरे समाज व देश की छवि पर असर पड़ता है। पुलिस का कहना है कि वे ऐसे मामलों से संबंधित हर संभव पीड़ित तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आपके आसपास कोई ऐसी जानकारी हो तो जरूर बताएं। यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और मेडिकल स्टाफ की मुश्किलों को उजागर करता है। उम्मीद है न्याय जल्द मिलेगा।

यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय !

ऐसा व्यवहार न सिर्फ अपराध है बल्कि महिलाओं का सम्मान और पेशेवर जीवन को ठेस पहुंचाता है। डॉक्टर जैसे पेशे में काम करने वाली महिलाएं पहले से ही दबाव में रहती हैं, ऊपर से ऐसे घटिया लोग उन्हें परेशान करते हैं।

कनाडा में भारतीय नागरिकों की तादाद

साल 2021 की जनगणना के अनुसार कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की संख्या करीब 18.6 लाख (1.86 मिलियन) है, जिनमें ज्यादातर ओन्टारियो, ब्रिटिश कोलंबिया और अल्बर्टा में रहते हैं। वहीं पंजाबी बोलने वालों की संख्या 9.42 लाख (2.6%) है, जिनमें सिख, हिंदू और मुस्लिम पंजाबी शामिल हैं। सिख समुदाय की संख्या 7.72 लाख (2.12%) है, जो कनाडा में सबसे बड़ा धार्मिक समूह है। इस युवक की इस हरकत से इतने सारे भारतीयों की छवि प्रभावित हुई है।

Also Read
View All

अगली खबर