विदेश

7 साल बाद अमेरिका से भारत लौटा शख्स, कहा – “कोई अफसोस नहीं”

अमेरिका में 7 साल बिताने के बाद एक शख्स भारत लौट आया है। भारत वापसी पर क्या है उसकी राय? आइए जानते हैं।
2 min read
Jan 02, 2026
Indian man returns from USA
Indian man returns from USA (Photo - AI Generated)

पिछले करीब एक साल में कई भारतीय, अमेरिका (United States Of America) छोड़कर वापस अपने देश आए हैं। कई लोग अपनी इच्छा से वापस भारत (India) आए, तो कई ऐसे अवैध प्रवासी भी रहे जिन्हें डिपोर्ट किया गया। इसी बीच अब एक शख्स ने इंटरनेट पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि वह अमेरिका में 7 साल बिताने के बाद अब वापस भारत आ गया है।

किस वजह से भारत वापस आया शख्स?

भारतीय शख्स ने इंटरनेट पर की गई एक पोस्ट में बताया कि अमेरिका से भारत लौटने के पीछे कई वजह रहीं। वह अमेरिका में वीज़ा की भागदौड़ से तंग आ गया था। इसके अलावा अपने माता-पिता की बढ़ती उम्र भी उसके देश वापस लौटने की वजह रही। उसने यह भी बताया कि अमेरिका में बसना उसे आसान नहीं लगा क्योंकि 7 साल में एक से ज़्यादा शहरों में रहने के दौरान उसे बेघरों, गन वॉयलेंस, नस्लवाद और परिवार से दूरी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में उसने भारत वापस लौटने का फैसला लिया।

नहीं है कोई अफसोस

शख्स ने बताया कि उसे अमेरिका से भारत लौटने का कोई अफसोस नहीं है। वह बेंगलुरु में बस गया है। शख्स के अनुसार हवा की क्वालिटी, ट्रैफिक समेत कुछ अन्य समस्याएं हैं, लेकिन अमेरिका में भी कई समस्याएं हैं। उसने यह भी बताया कि दोनों देशों में ट्रैफिक और वर्क-लाइफ बैलेंस एक जैसे लगते हैं। भारत वापस आने पर उसे अपने परिवार के साथ समय बिताने और घर का अच्छा खाना खाने का मौका मिलता है, जिससे वह काफी खुश है।

सोशल मीडिया पर फैल रही नकारात्मकता में नहीं है सच्चाई

शख्स ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर अमेरिका में रह रहे कई भारतीय लोग कहते हैं कि उन्हें वापस भारत नहीं लौटना क्योंकि भारत में स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है और यह सिर्फ सोशल मीडिया पर फैल रही नकारात्मकता है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Updated on:
02 Jan 2026 11:15 am
Published on:
02 Jan 2026 11:11 am