विदेश

पीएम मोदी ने की नई जापानी पीएम ताकाइची से फोन पर बात, दी बधाई और भारत-जापान पार्टनरशिप कर की चर्चा

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान की नई पीएम साने ताकाइची से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों के बीच क्या बात हुई? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Oct 29, 2025
Indian PM Narendra Modi talks to Japanese PM Sanae Takaichi

जापान (Japan) की नई और पहली महिला पीएम साने ताकाइची (Sanae Takaichi) को उनकी नियुक्ति पर दुनियाभर के कई नेताओं से बधाइयाँ मिल रही हैं। भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ताकाइची को उनकी नियुक्ति से पहले ही बधाई दे दी थी, लेकिन आज उन्होंने जापान की नई पीएम से फोन पर बात भी की। फोन पर पीएम मोदी और जापानी पीएम के बीच क्या बात हुई? आइए नज़र डालते हैं।

भारत-जापान पार्टनरशिप कर की चर्चा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जापानी पीएम ताकाइची से फोन पर हुई बातचीत के बारे में बताया। पीएम मोदी ने लिखा, "जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ काफी अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता पर आधारित भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के हमारे साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की। हम इस बात पर भी सहमत हुए कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के मज़बूत संबंध बहुत अहम हैं।"

कैसे हैं दोनों देशों के संबंध?

भारत-जापान के बीच वर्तमान संबंधों पर गौर किया जाए, तो दोनों देशों के बीच काफी मज़बूत संबंध हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दोनों देशों में राजनयिक संबंधों की शुरुआत हुई थी, जो समय के साथ मज़बूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच कई सेक्टर्स में मज़बूत पार्टनरशिप है, जो पूर्व जापानी पीएम शिंज़ो आबे (Shinzo Abe) के समय में काफी विकसित हुई थी और उम्मीद जताई जा रही है कि ताकाइची के कार्यकाल में और मज़बूत होगी।

Also Read
View All

अगली खबर