विदेश

इंडोनेशिया में ठंडे लावे की बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 58

इंडोनेशिया में ठंडे लावा से आई बाढ़ की वजह से पश्चिमी सुमात्रा में काफी तबाही मच गई है। साथ ही इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।
2 min read
Indonesia cold lava flash floods causes chaos
Indonesia cold lava flash floods causes chaos

इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिमी सुमात्रा (Western Sumatra) में शनिवार की रात आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। हालांकि यह बाढ़ सामान्य बाढ़ नहीं थी, बल्कि ठंडे लावा (Cold Lava) की बाढ़ थी। इंडोनेशिया में सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मेरापी (Mount Merapi) से बहकर आए ठंडे लावा की वजह से यह बाढ़ आई थी और इसमें ठंडे लावे के साथ बाढ़ का पानी, कीचड़, बारिश, सभी मिला-जुला था। इस वजह से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 58

ठंडे लावा की आई बाढ़ से अब तक पश्चिमी सुमात्रा में मरने वालों का आंकड़ा 58 पहुंच चुका है। मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफे की भी आशंका जताई जा रही है।


कई लोग घायल, 35 लोग लापता

पश्चिमी सुमात्रा में आई ठंडे लावे की बाढ़ की वजह से कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 35 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बाढ़ का कहर

ठंडे लावे की बाढ़ ने पश्चिमी सुमात्रा में कहर बरपा दिया है। जान के साथ ही माल का भी नुकसान हुआ है। इस बाढ़ की वजह से करीब 250 घर तबाह हो गए हैं। साथ ही करीब 225 हैक्टेयर ज़मीन भी इस वजह से खराब हो गई है। खराब हुई ज़मीन में चावल के खेत भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, कई सड़कें और बांधों को भी नुकसान पहुंचा है।

3 हज़ार से ज़्यादा लोगों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर

पश्चिमी सुमात्रा में ठंडे लावा की आई बाढ़ से बचाने के लिए 3 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

पश्चिमी सुमात्रा में फिलहाल तो बाढ़ रुक गई है, लेकिन इंडोनेशिया के मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन में पश्चिमी सुमात्रा में तेज़ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में बाढ़, लैंडस्लाइड जैसी समस्याएं फिर पैदा हो सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और पहाड़ों, समुद्रों और नदियों से दूर रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- Earthquake: प्यूर्टो रिको में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.6 तीव्रता




Updated on:
15 May 2024 01:05 pm
Published on:
15 May 2024 12:33 pm