4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजा को लेकर छलका अमेरिकी एक्ट्रेस एंजेलिना जोली का दर्द, सैटेलाइट तस्वीर शेयर कर कहा- देखिए, क्या हाल कर दिया गया है

Angelina Jolie satellite images: एंजेलिना जोली ने इंस्टाग्राम पर गाजा की सैटेलाइट तस्वीरें शेयर कर विनाश का हाल दिखाया। उन्होंने लिखा- पहले और बाद की इमेज से साफ है कि इलाका कैसे मलबे में तब्दील हो गया।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Oct 04, 2026

Gaza News

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली। (फोटो- ANI)

Angelina Jolie humanitarian post: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं जो देखने वाले को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। उन्होंने गाजा की सैटेलाइट इमेजेस डाली हैं। पहले की और बाद की। पूरा इलाका बदल चुका है।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- अब आप गूगल अर्थ खोलकर खुद देख सकते हैं कि गाजा के साथ क्या हुआ है। गाजा पहले कैसे था? अब इसका हाल क्या कर दिया गया है?

पोस्ट में किसी देश का जिक्र नहीं

हालांकि, एक्ट्रेस की लंबी पोस्ट में इजराइल का जिक्र नहीं था। सिर्फ हकीकत बताई गई थी। उन्होंने दिखाया कि गाजा के कई मोहल्ले मलबे में बदल चुके हैं। जिन इमारतों पर लोग रोजाना निर्भर रहते थे, वे या तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं या पूरी तरह ढह गई हैं।

पोस्ट में जोली ने लिखा- सड़कें, स्कूल, पानी की व्यवस्था सब कुछ प्रभावित दिखता है। गाजा में करीब 1.98 करोड़ लोग मानवीय मदद के इंतजार में हैं।

जोली ने साफ कहा कि राहत सामग्री और शरण के सामान अभी भी रोक और देरी का सामना कर रहे हैं। जरूरत के हिसाब से मदद नहीं पहुंच पा रही।

अब लोगों को गाजा में छत की जरूरत

जोली ने आगे लिखा- गूगल अर्थ की तस्वीरें इस विनाश को बहुत साफ दिखाती हैं। सर्दी आने से पहले गाजा में लोगों को छत की सख्त जरूरत है। आम नागरिकों तक बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता पहुंचनी चाहिए। अस्पतालों में दवाइयां और जरूरी सामान भी कम पड़ रहे हैं।

उनकी पोस्ट में सबसे ज्यादा असरदार बात यह थी कि अब तबाही को लेकर कोई इनकार नहीं कर सकता। सैटेलाइट इमेजेज खुली किताब की तरह सब कुछ दिखा रही हैं। पहले जहां घर थे, अब खंडहर हैं। जहां बाजार और स्कूल थे, वहां मलबा बिखरा पड़ा है।

लंबे समय से मानवीय मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं जोली

जोली लंबे समय से मानवीय मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं। इस बार उन्होंने सिर्फ तस्वीरें और आंकड़े रखे। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्थिति को समझें और जरूरत के हिसाब से मदद पहुंचाने की बात करें।

पोस्ट में उन्होंने बार-बार दोहराया कि बुनियादी ढांचा बुरी तरह टूट चुका है। पानी, बिजली, अस्पताल सब प्रभावित हैं। लाखों लोग अभी भी सुरक्षित जगह और रोजमर्रा की चीजों के इंतजार में हैं।

तेजी से वायरल हो रही पोस्ट

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ ने मदद पहुंचाने की अपील की, तो कुछ ने स्थिति की गंभीरता पर चर्चा शुरू की।