विदेश

इंडोनेशिया में ठंडे लावे की बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 52 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में ठंडे लावा से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस वजह से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है।

2 min read
Flash floods in Indonesia causes chaos

इंडोनेशिया (Indonesia) में इस समय लोग मौसम के साथ ही लावा की भी मार झेल रहे हैं। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा (Western Sumatra) में ठंडे लावा (Cold Lava) की वजह से आई बाढ़ ने शनिवार की रात तबाही मचा दी। इंडोनेशिया में सक्रिय ज्वालामुखी माउंट मेरापी (Mount Merapi) से बहकर आए ठंडे लावा की वजह से आई बाढ़ में ठंडा लावा ही नहीं, बल्कि बाढ़ का पानी, कीचड़, बारिश, सभी मिला-जुला था। इस वजह से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है।

अब तक 52 लोगों की मौत

ठंडे लावा की आई बाढ़ से अब तक पश्चिमी सुमात्रा में 52 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले कई लोगों के तो शव भी अभी तक नहीं मिले हैं।


3 हज़ार से ज़्यादा लोगों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर

पश्चिमी सुमात्रा में ठंडे लावा की आई बाढ़ से बचाने के लिए 3 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ का कहर

ठंडे लावे की बाढ़ ने पश्चिमी सुमात्रा में कहर बरपा दिया है। जान के साथ ही माल का भी नुकसान हुआ है। इस बाढ़ की वजह से करीब 250 घर तबाह हो गए हैं। साथ ही करीब 225 हैक्टेयर ज़मीन भी इस वजह से खराब हो गई है। खराब हुई ज़मीन में चावल के खेत भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, कई सड़कें और बांधों को भी नुकसान पहुंचा है।

कई लोग घायल, 17 लोग लापता

पश्चिमी सुमात्रा में आई ठंडे लावे की बाढ़ की वजह से कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 17 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

खतरा अभी टला नहीं

पश्चिमी सुमात्रा में फिलहाल तो बाढ़ रुक गई है, लेकिन इंडोनेशिया के मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन में पश्चिमी सुमात्रा में तेज़ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में बाढ़, लैंडस्लाइड जैसी समस्याएं फिर पैदा हो सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और पहाड़ों, समुद्रों और नदियों से दूर रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- Earthquake: चिली में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 तीव्रता



Also Read
View All

अगली खबर