4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FlyDubai Fligh: कॉकपिट में हमला, आसमान में तबाही… फिर सामने आया ऐसा ‘इत्तेफाक’, जिसने 174 लोगों को बचा लिया

FlyDubai Co-Pilot Attack: जिस विमान में चार पायलट सवार थे, वही संयोग आपात स्थिति में सबसे बड़ा सहारा बन गया। लेकिन घटना के बाद जांच का दायरा अब कॉकपिट से आगे बढ़ रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Oct 04, 2026

FlyDubai Flight FZ1073

FlyDubai Flight FZ1073 : फ्लाईदुबई की उड़ान में बैठे थे 2 ‘साधारण यात्री’, लेकिन संकट आते ही बन गए विमान के आखिरी सहारे (फोटो सोर्स:@flightradar24)

FlyDubai Flight FZ1073: फ्लाईदुबई की FZ1073 उड़ान में कॉकपिट के भीतर हुआ हमला सिर्फ विमान सुरक्षा का मामला नहीं रह गया है। विमान को तबाही से बचाने वाले दो अतिरिक्त पायलट अब जांच की नई कड़ी बन गए हैं। ये दोनों यात्री बनकर विमान में सवार थे और अगली उड़ान के लिए तेल अवीव जा रहे थे। संकट के समय उनकी मौजूदगी ने विमान को संभालने में निर्णायक भूमिका निभाई। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया ने आरोपी को-पायलट के देश से जुड़े संभावित संपर्कों की जांच शुरू की है।

कुल्हाड़ी से हमला और 34 हजार फीट की ऊंचाई पर आपात स्थिति

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर हमला कर दिया। रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी को-पायलट की पहचान ओमानी नागरिक हमाम अल-हम्ममी के रूप में हुई है। संयुक्त अरब अमीरात की ओर से बताया गया कि हमले में कॉकपिट में मौजूद कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया था।

हमले के दौरान विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर था। रॉयटर्स के अनुसार, विमान लगभग 30 सेकंड में 16 हजार फीट से ज्यादा नीचे आ गया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि विमान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल होने के बावजूद कप्तान मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे।

'डेडहेडिंग' प्रक्रिया: कैसे दो अतिरिक्त पायलटों ने बचाई जान

इसके बाद विमान में मौजूद दो अतिरिक्त पायलट तेजी से कॉकपिट तक पहुंचे। उन्होंने नियंत्रण अपने हाथ में लिया और विमान को स्थिर करने के बाद सऊदी अरब के तबुक में आपात लैंडिंग कराई। ये दोनों पायलट सामान्य यात्री नहीं थे। वे अगली ड्यूटी के लिए तेल अवीव से दुबई लौटने वाले थे और इसी वजह से यात्री के रूप में FZ1073 में सफर कर रहे थे। एविएशन इंडस्ट्री में ऐसी यात्रा को ‘डेडहेडिंग’ कहा जाता है।

यात्री डैनियल श्लिक्टर ने प्रेस को बताया कि हर उड़ान में अतिरिक्त पायलटों का होना सामान्य बात नहीं है। उनके मुताबिक, इस घटना में इन दोनों की मौजूदगी बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई।

ऑस्ट्रेलियाई जांच और कप्तान मच्छार का बयान

अब जांच का एक और पहलू सामने आया है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों द्वारा आरोपी सह-पायलट के देश से जुड़े संभावित संपर्कों की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, फ्लाईदुबई ने उन दो पायलटों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, जिन्होंने संकट के बीच विमान को संभाला।

कप्तान मच्छार ने बाद में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को घटना का विवरण देते हुए बताया कि सह-पायलट प्रार्थना के लिए उठा था और इसके बाद अचानक हमला शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हमले के दौरान उनकी दृष्टि धुंधली पड़ने लगी थी।