
दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं कई भूकंप आते हैं। आज, मंगलवार, 14 मई को आए भूकंपों में चिली (Chile) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 रही। यह भूकंप वैलेनार (Vallenar) से 91 किलोमीटर वेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार चिली में आज आए भूकंप का समय सुबह 8 बजकर 48 मिनट रहा।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार चिली में आज आए इस भूकंप की गहराई 18.5 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
चिली में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ।
भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से समय से पूर्व मौतों का खतरा ज़्यादा, 30 साल की रिसर्च में खुलासा
Updated on:
14 May 2024 01:23 pm
Published on:
14 May 2024 01:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
