विदेश

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 20 की मौत और कई लापता

जकार्ता में एक सात मंजिला ड्रोन कंपनी की इमारत में आग लगने से 15 महिलाओं सहित 20 लोगों की मौत हो गई है। अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।
2 min read
• •
Dec 09, 2025
Indonesia Jakarta fire
जकार्ता में सात मंजिला इमारत में लगी आग (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां मंगलवार को एक सात मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में अब तक 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में 15 महिलाओं के साथ-साथ 5 पुरुष भी शामिल है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इनमें से कई लोगों की मौत दम घुटने के चलते हुई है।

कई लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे

खबरों के अनुसार, कई लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे है। ऐसे में संभावना है कि मृतको का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई। बचाव दल इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे है। आग लगने की सूचना मिलने पर आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

यह इमारत एक ड्रोन कंपनी का दफ्तर

जानकारी के अनुसार, जिस इमारत में आग लगी वह एक ड्रोन कंपनी का दफ्तर है। यह कंपनी माइनिंग और एग्रीकल्चर से जुड़े कामों के लिए ड्रोन सर्वे सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह इमारत जिसमें आग लगी, वह जापानी ड्रोन कंपनी टेरा ड्रोन कॉर्पोरेशन की इंडोनेशियाई इकाई है।

पहली मंजिल पर रखी बैटरियों में लगी आग

शुरुआती जांच के अनुसार, सबसे पहले इमारत की पहली मंजिल में आग लगी थी। इस दौरान दफ्तर में कुछ कर्मचारी दोपहर का खाना खा रहे थे, जबकि बाकि अन्य कर्मचारी जा चुके थे। इसी दौरान पहली मंजिल पर रखी बैटरियों में आग लग गई और देखते ही देखते यह आग इमारत की बाकी मंजिलों तक भी फैलने लगी।

आग पर काबू पा लिया गया

फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी थी। सेंट्रल जकार्ता पुलिस के प्रमुख, सुसत्यो पुरनोमो कोंड्रो ने इस बात की पुष्टि की है कि आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल दमकल की टीमें इमारत की जांच कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य कर रही है। कोंड्रो ने आगे कहा, फिलहाल हमारा ध्यान पीड़ितों को निकालने और आग को ठंडा करने पर है।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दर्जनों फायर फाइटर्स इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहै हैं। वहीं कुछ अन्य रेस्क्यू टीमें इमारत से मृतकों के शवों को बॉडी बैग (शव रखने वाले थैले) में रखकर बाहर लाते दिख रहे हैं।

Updated on:
09 Dec 2025 04:31 pm
Published on:
09 Dec 2025 04:31 pm
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव