विदेश

Interesting Facts : अमरीका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है, चीन और रूस भी इससे पंगा लेने से डरते हैं

Interesting Facts : अमरीका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है, चीन और रूस भी इससे पंगा लेने के नाम से डरते हैं

2 min read
Jul 15, 2024
US Tourism

Interesting Facts: अमरीका कुछ खास है ,यह उत्तरी अमेरिका में एक विशाल और विविधतापूर्ण देश है। यह स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, गोल्डन गेट ब्रिज और ग्रांड कैन्यन जैसे अपने प्रतिष्ठित स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। आइए इसकी कुछ विशेषताएं जानें :

1.अमरीका सबसे बड़ी मिलिट्री पॉवर

ग्लोबल फायर पॉवर की ओर से हाल ही में जारी वैश्विक रैंकिंग के अनुसार, अमेरिकी सेना 2024 में दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना बनी हुई है। रैंकिंग में सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण और वित्तीय स्थिरता जैसे 60 से अधिक कारकों के आधार पर 145 देशों का मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर यह रैंकिंग मिली है।

2.सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

अमेरिका का सबसे अमीर देशों में शुमार होता है। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2022 में 1.9% और 2023 में 2.5% बढ़ गया। साल-दर-साल मुद्रास्फीति - वह दर जिस पर उपभोक्ता कीमतें बढ़ती हैं - जनवरी 2023 में 3.1% हो गई। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें सात बार 2022 और 2023 में चार बार बढ़ाईं

3.अमरीका का ध्वज

अमरीका का झंडा कुछ खास है।अन्य नाम अमेरिकी ध्वज है और इसमें सितारे और पट्टियां हैं। यह लाल, सफेद और नीला है, यह अमरीका के गौरव का प्रतीक है। इसमें टिमटिमाते सितारों की पताका है। इसमें सफेद रंग के साथ बारी-बारी से लाल (ऊपर और नीचे) की तेरह समान क्षैतिज पट्टियां होती हैं। इसमें 50 सितारे 50 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और 13 धारियाँ 13 मूल उपनिवेशों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस ध्वज के 27 वर्जन हैं।

4.अमरीका का क्रेज

दुनिया भर के लोगों में अमरीका में जाने, अध्ययन करने, घूमने और बसने का गजब क्रेज है। जिसे देखो वह अमरीका जाना चाहता है। यूएस में 3.1 मिलियन एनआरआई हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में जनसंख्या का 1% हिस्सा हैं।

5. पर्यटकों की पहली पसंद

पर्यटकों की नजर में यूएस बहुत लोकप्रिय है। अमेरिका में मनोरंजन पार्क, त्यौहार, जुआ, गोल्फ कोर्स, ऐतिहासिक इमारतें और स्थलचिह्न, होटल, संग्रहालय, गैलरी, आउटडोर मनोरंजन, स्पा, रेस्तरां और खेल जैसे पर्यटक आकर्षणों की एक विस्तृत श्रृंखला है।

6. सबसे लंबी नदी

जिस देश में नदियां हों, वहां जलवायु सही रहती है। अमरीका इस मामले में अहम है। दुनिया की चौथी सबसे लंबी नदी प्रणाली अमेरिका में है। यूएस के सेंट लुइस के उत्तर में मिसूरी सबसे बड़ी नदी है। यह 2341 मील लंबी है।

7. छात्रों की मेजबानी में आगे

युवाओं के अपना कॅरियर बनाने के लिए अमरीका एक खास मेजबान देश है। यूएस अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मेजबानी के मामले में पहले स्थान पर है। इस देश में हर साल 1.5 मिलियन अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मेजबानी की जाती है।

8. सबसे बड़ा देश

यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। यह यूरोप के किसी भी देश से बड़ा है। इसकी यह विशेषता इसे अलग बनाती है। देश बड़ा होने के कारण आबादी में इजाफा होने पर यह देश अधिक आबादी होने पर लोगों को उसमें समा लेता है।

9. ग्रेजुएटस के मामले में आगे

दुनिया में ग्रेजुएट्स की संख्या और रेटिंग की बात करें तो संयुक्त राज्य अमेरिका कॉलेज स्नातक दर में 14वें स्थान पर है।

10. अच्छे एथलीट

अमरीका के लोग दौड़ने में बहुत अच्छे हैं। यहां उच्चतम स्तर के एथलीट हैं।

Also Read
View All

अगली खबर