विदेश

अब ईरान भी सीज़फायर के लिए माना, न्यूक्लियर प्रोग्राम फिर से शुरू करने का प्लान

Israel-Iran Ceasefire: इज़रायल के खिलाफ युद्ध में अब ईरान ने भी सीज़फायर मान लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2025, 3:49 PM IST
Benjamin Netanyahu, Donald Trump and Ali Khamenei
Benjamin Netanyahu, Donald Trump and Ali Khamenei (Photo - Patrika Network)

इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच सीज़फायर का ऐलान भले ही अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कर दिया हो, लेकिन ईरान ने इसका उल्लंघन करने में ज़्यादा देर नहीं लगाईं। इज़रायल ने भी सीज़फायर को सहमति दे दी, लेकिन उसके बावजूद ईरान ने इज़रायल पर कई मिसाइलें दागीं। लेकिन अब इस मामले में ईरान ने यू-टर्न ले लिया है।

सीज़फायर के लिए ईरान भी माना

ईरान ने भी अब सीज़फायर पर सहमति जता दी है। हालांकि ईरानी सेना ने यह भी साफ कर दिया है कि उन्हें इज़रायल पर भरोसा नहीं है और वो हर तरह की स्थिति के लिए तैयार है।

सीज़फायर उल्लंघन करने की बात से इनकार

ईरान की सेना की तरफ से यह भी कहा गया है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के सीज़फायर ऐलान के बाद इज़रायल पर कोई हमला नहीं किया है। हालांकि ईरान के मिसाइलें छोड़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ईरान ने फिर किया सीज़फायर उल्लंघन, इज़रायल पर दागीं मिसाइलें

न्यूक्लियर प्रोग्राम फिर से शुरू करने का प्लान

सीज़फायर के बाद ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को फिर से शुरू करने का प्लान बना रहा है। इस युद्ध में ईरान के कई अहम परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं और उनके अहम परमाणु ठिकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि ईरान ने कहा है कि उसके पास अभी भी काफी यूरेनियम सुरक्षित है। ईरान फिलहाल अमेरिकी और इज़रायली हमलों से अपने परमाणु प्रोग्राम को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है और इसे ठीक करने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें- रूस पर ‘इकोनॉमिक बंकर बस्टर बम’ गिराने की तैयारी में अमेरिका, भारत-चीन पर भी पड़ सकता है असर



Updated on:
24 Jun 2025, 3:49 PM IST
Published on: