
Iran violates ceasefire (Photo - Video screenshot)
इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध को रोकने का दावा करते हुए अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 12वें दिन इस युद्ध में सीज़फायर लागू करने का ऐलान किया। हालांकि ईरान ने इसे खारिज करते हुए आज सुबह इज़रायल पर 5 राउंड्स में बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जनों लोग घायल हो गए। हालांकि कुछ देर बाद ट्रंप ने सीज़फायर पर अपडेट देते हुए कहा कि अब दोनों देशों के बीच सीज़फायर लागू हो गया है और इज़रायल ने भी इसे ग्रीन सिग्नल दे दिया। हालांकि लगता नहीं है कि ईरान इतनी जल्दी सीज़फायर का पालन करने वाला है।
ईरान ने सीज़फायर लागू होने के कुछ देर बाद ही उत्तरी और मध्य इज़रायल पर मिसाइलें दागते हुए सीज़फायर का उल्लंघन कर दिया। ईरानी मिसाइलों के हमले के बाद अब इज़रायली सेना अलर्ट हो गई है। उत्तरी और मध्य इज़रायल में सायरन बज रहे हैं। लोगों से बम शेल्टर और बंकरों में छिपने को कहा गया है।
सीज़फायर के बावजूद ईरान अपने हमले नहीं रोक रहा और इज़रायल पर मिसाइलें दाग रहा है। इज़रायल की तरफ से भी कुछ मिसाइलों को मार गिराया गया है। अब ईरान को जवाब देने के लिए इज़रायल बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
ईरान के सीज़फायर उल्लंघन के बाद इज़रायली सेना ने ईरानी राजधानी तेहरान (Tehran) के 7वें ब्लॉक के निवासियों को घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। इज़रायल जल्द ही ईरान को सीज़फायर उल्लंघन का जवाब देने की तैयारी में है।
ईरान के सीज़फायर उल्लंघन के बाद अब इज़रायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ (Israel Katz) ने अपनी सेना को खुली छूट दे दी है कि ईरान के हमले का करारा जवाब दिया जाए। काट्ज़ ने तेहरान में ईरानी शासन को निशाना बनाने का निर्देश दिया है और जल्द ही इज़रायली सेना की जवाबी कार्रवाई शरू हो सकती है।
इसी बीच इज़रायली वित्त मंत्री बेज़ेलेल स्मोत्रिच (Bezalel Smotrich) ने ईरान के सीज़फायर उल्लंघन करने पर धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "तेहरान कांप उठेगा।"
Updated on:
24 Jun 2025, 2:06 PM IST
Published on:
24 Jun 2025, 1:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.