विदेश

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने की जवाबी कार्रवाई, तीन F-35 लड़ाकू विमान तबाह

Iran US Conflict: ईरान ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के अल-अजराक एयरबेस पर मिसाइल हमला कर 3 अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया।
2 min read
Jul 30, 2026
us-iran war update
ईरान का पलटवार! अमेरिकी एयरबेस पर हमले में F-35 जेट तबाह करने का दावा। (सोर्स: ANI)

Iran F-35 Strike Update: ईरान ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन स्थित अल-अजराक एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर अमेरिका के तीन F-35 लड़ाकू विमानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। ईरान की सरकारी मीडिया IRIB के मुताबिक, यह हमला केशम (Qeshm) द्वीप पर अमेरिकी हवाई हमले के जवाब में किया गया। हालांकि, अमेरिका की ओर से भी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

क़ेश्म द्वीप पर हमले के बाद कार्रवाई का दावा

IRGC के अनुसार, यह हमला अमेरिका की उस सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया गया जिसमें बुधवार रात केशम द्वीप पर दो रिहायशी मकानों को बंकर बस्टर बमों से निशाना बनाया गया। ईरान का आरोप है कि इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। जबकि दो अन्य बच्चे घायल भी हुए।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान में हमलों की पुष्टि की

वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि उसने ईरान में IRGC के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। सेंटकॉम के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों पर कथित ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के जवाब में की गई। अमेरिकी सेना ने कहा कि हमलों में कमांड सेंटर, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों को निशाना बनाया गया।

CENTCOM का यह भी दावा है कि 28 जुलाई को ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं, लेकिन सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया। अमेरिकी सेना ने कहा कि पश्चिम एशिया में उसके 50,000 से अधिक सैनिक तैनात हैं और वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास और केशम द्वीप समेत कई इलाकों में विस्फोटों की खबरें भी सामने आई हैं। इससे पहले IRGC ने अमेरिका का साथ देने वाले देशों को भी चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने अपनी नीतियां नहीं बदलीं तो उन्हें कड़े जवाब का सामना करना पड़ेगा। साथ ही ईरान ने एक बार फिर हॉर्मूज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण होने का दावा दोहराया है।